फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   income tax department to soon launch pre filled return form

आयकर विभाग जल्द देगा पहले से भरा हुआ रिटर्न फार्म, सरल होगी फाइल करने की प्रक्रिया

Wed, 05 Dec 2018 08:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
income tax department to soon launch pre filled return form

आयकर दाताओं को शीघ्र ही पहले से भरे हुए आईटीआर फॉर्म मिलेंगे, जिससे उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी। यह बात केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कही।

विज्ञापन


कर विभाग पहले से भरे आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म पर कार्य कर रहा है, जो नियोक्ता या किसी अन्य संस्था द्वारा स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के तहत काटे गए करों की प्रणाली पर आधारित होगा। चंद्रा ने कहा कि आपको जल्द ही पहले से भरे हुए रिटर्न फॉर्म मिलेंगे, जिन पर अभी हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आपके टीडीएस की जानकारी हमारे पास होती है और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सीबीडीटी चेयरमैन ने कहा हम इसे (रिटर्न फॉर्म बनाने का काम) बहुत तेजी से करना चाहते हैं, शायद एक दिन में या एक सप्ताह में।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रणाली पर कार्य प्रगति पर है और इसे पूरा करने में लगभग एक साल का समय लग सकता है। आपको पहले से भरा हुआ फॉर्म मिलेगा। आप बताएंगे कि फार्म सही भरा है, जिसके बाद हम उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि महज 0.5 फीसदी मामलों को जांच के लिए लिया गया है, जिनका चुनाव भी कंप्यूटर प्रणाली द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed