फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Income tax department project insight will land you in jail via social media posts

1 अप्रैल से सोशल मीडिया पर अमीरी बघारना पड़ेगा भारी, आयकर विभाग कसेगा नकेल

Tue, 26 Mar 2019 01:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 26 Mar 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Income tax department project insight will land you in jail via social media posts

आगामी एक अप्रैल से सोशल मीडिया पर विदेश यात्रा या फिर नया घर अथवा गाड़ी खरीदने की फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ेगा। इसके अलावा देश-विदेश के किसी पांच सितारा होटल में रुके हैं तो भी आप पर आयकर विभाग का शिकंजा आपके ऊपर कसता जाएगा। मतलब साफ है कि ज्यादा रईसी दिखाने पर विभाग अपना हंटर चला सकता है। 

विज्ञापन

बैंक खातों से करेगा मिलान

आयकर विभाग अब बैंक खातों से आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो से मिलान करेगा। विभाग को इसमें अगर किसी तरह का भी मिसमैच दिखेगा तो फिर आपसे पूछताछ हो सकती है। 

विज्ञापन

प्रोजेक्ट इनसाइट से होगा मिलान

आयकर विभाग ने प्रोजेक्ट इनसाइट को पिछले साल शुरू करने का इरादा किया था, अब इस प्रोजेक्ट को पूरे देश में एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ऐसे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जाएगी, जो महंगी चीजें  खरीदते हैं, लेकिन उनकी जानकारी विभाग को देने से बचते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विभाग ने इसके लिए एलएंडटी कंपनी से मदद ली है।  प्रोजेक्ट के तहत एक ऐसा वर्चुअल हाउस बनाया गया है जिसके जरिए लोगों की खर्च करने की सीमा को बैंक खातों के साथ-साथ सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम से मैच किया जाएगा। 

एक हजार करोड़ का खर्चा

इस प्रोजेक्ट पर विभाग ने एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये प्रोजेक्ट पिछले सात सालों से तैयार हो रहा था। सरकार का मकसद इस प्रोजेक्ट के जरिए विश्व का सबसे बड़ा बॉयोमेट्रिक डाटाबेस तैयार करने का है।



इस डाटाबेस से इनकम टैक्स, ईडी, बैंक, एनआईए को भी टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि काफी लोग अभी भी अपनी कमाई की सही तरह से जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं लोग अपने घूमने-फिरने, घर-बाइक-कार खरीदने पर सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिससे अन्य लोगों को पता चल सके। अब सरकार के इस कदम से लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed