फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   in hand salary may increase after amendment in ESIC

ESIC में होंगे बदलाव, बढ़ जाएगी सैलरी

Mon, 06 Apr 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
in hand salary may increase after amendment in ESIC

जल्द ही सरकार ईएसआईसी को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इस बदलाव के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली इन हैंड सैलरी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को ईएसआईसी से छूट देने की योजना बना रही है। इसके बाद कर्मचारी अपनी इच्छानुसार किसी भी फर्म से इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिलहाल इस कवरेज के तहत सीटीसी का 6.5 प्रतिशत कर्मचारी को देना पड़ता है। इस योजना के तहत मंगलवार को ईएसआईसी की एक बैठक भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में भी हुआ था ऐलान

in hand salary may increase after amendment in ESIC

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण में ही इसका ऐलान किया था कि कर्मचारी अपनी मर्जी से हेल्थ इंश्योरेंस चुन सकेंगे। इसके चलते सरकार देश के पहले सोशल सिक्योरिटी कानून ईएसआई एक्ट 1948 में बदलाव करने की तैयारी में है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उन्होंने इस कानून में दो नए सेक्शन जोड़ने का प्रस्ताव रखा है, जो कर्मचारियों को इंश्योरेंस रेग्युलेटर इरडा की तरफ से रेग्युलेटेड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट चुनने का अधिकार देगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई कर्मचारी ऐसे हेल्थ कवरेज से संतुष्ट नहीं होता है, जो उसे ईएसआई के दायरे में वापस लौटने की भी आजादी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed