फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   in a week time your new sbi debit card will reach your home follow these steps

अपने डेबिट कार्ड को ऐसे बदले, सात दिन में घर पहुंचेगा नया चिप वाला कार्ड

Sat, 22 Sep 2018 12:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
in a week time your new sbi debit card will reach your home follow these steps
sbi
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश भर के तमाम बैंकों को निर्देश देते हुए पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड को बंद करने का आदेश दिया है। इसके लिए 31 दिसंबर 2018 आखिरी तारीख भी दे दी है।
विज्ञापन


देश के सबसे बैंक-- भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को पहले ही अपना पुराना डेबिट कार्ड बदलने के कह दिया है। अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं तो फिर हम आपको वो तरीका बता रहे हैं, जिसको पूरा करने के बाद अगले एक हफ्ते में आपका नया ईएमवी चिप वाला कार्ड घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन


दो हैं तरीके

अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।

नेट बैंकिंग के जरिए

in a week time your new sbi debit card will reach your home follow these steps
sbi card

अगर आपके पास नेटबैंकिंग की सुविधा पहले से मौजूद है तो फिर इसका इस्तेमाल करें।

  • www.onlinesbi.com खोलें।
  • यहां पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करने के बाद लॉगिन करें।
  • होमपेज पर ई-सर्विस टैब पर क्लिक करें।
  • यहां पर मेन्यू में एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
  • एटीएम कार्ड सर्विस में एटीएम/डेबिट कार्ड के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने बचत खाते को चुने जिसके लिए नया एटीएम कार्ड मंगाना है।
  • इसके बाद कार्ड पर जो नाम चाहिए वो भरें और एटीएम कार्ड के प्रकार को सलेक्ट करें।
  • इसके बाद सबमिट करें। नया एटीएम कार्ड आपके घर पर 7 दिनों में भेज दिया जाएगा। यह सुविधा केवल सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोजाना उपलब्ध होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed