{"_id":"398185a4d8f1b973b1940e785ea11224","slug":"if-you-have-bank-account-then-definitely-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर बैंक में है एकाउंट तो जरूर पढ़े ये खबर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अगर बैंक में है एकाउंट तो जरूर पढ़े ये खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके पास कोई ई-मेल या फोन आपके बैंक खाते के बारे में जानकारी देने के लिए, तो उससे सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन
देश में करीब सभी बैंकों के नाम से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए आपके लिए जरूरी है, कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचें। धोखाधड़ी का आलम यह है कि हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के नाम से लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक भेजे गए हैं। यहीं नहीं नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञापन भी जारी किए गए हैं।
धोखाधड़ी के बढ़ते मामले को देखते भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि बैंक के नाम पर फर्जी तरह से नियुक्ति पत्र भेजने का मामला सामने आया है। इसी तरह नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का भी मामला सामने आए हैं।
विज्ञापन
बैंक के अनुसार ऐसे में जरूरी है कि आवेदन करने से पहले आवेदक रोजगार समाचार और बैंक की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर लें। इसी तरह परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के संबंध में भी सूची बैंक के वेबसाइट से जानकारी जरूर प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंकों के नाम पर फर्जीवाड़े करने के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए बैंक न केवल विज्ञापन के जरिए लोगों को सचेत कर रहे हैं। वहीं अपनी वेबसाइट पर भी सतर्क रहने की सूचना दे रहे हैं।
खास तौर से खाता धारकों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि बैंक कभी भी ग्राहकों से ई-मेलआईडी, फोन पर ग्राहकों के नेट बैंकिंग पासवर्ड, आदि के बारे में जानकारी नहीं मांगते हैं। अधिकारी के अनुसार ऐसा देखने में आ रहा है कि कई वेबसाइट फर्जी तरीके से ग्राहकों से ट्रांजैक्शन भी करा रही है।
फर्जीवाड़े के कैसे मामले आ रहे हैं सामने
नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञापन , फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले अपने खातों में राशि जमा करा लेतें हैं।
ग्राहकों से ई-मेल आईडी पर बैंक के नाम आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के सीवीवी नंबर आदि की जानकारी मांगते हैं। बाद में उसका इस्तेमाल कर खातों से राशि निकाल लेते हैं।
ग्राहकों से ई-मेल पर अपने प्रोफाइल को अपडेट करने की भी मांग के जरिए धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।