फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   if planning foreign tour than take travel insurance before you leave

विदेश जा रहे हैं घूमने तो ऐसे करें यात्रा बीमा का दावा, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

Mon, 11 Jun 2018 11:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
if planning foreign tour than take travel insurance before you leave
अक्सर देखा जाता है कि ग्राहक बीमा योजना से अवगत तो होते हैं, और उनके पास प्लान भी होता है, परंतु सही कागजातों और समय के अभाव में वे इसका दावा पाने में चूक जाते हैं। ऐसी परिस्थितियां दावे के निराकरण में देरी पैदा कर सकती हैं और कई बार तो उनका दावा निरस्त भी हो जाता है।
विज्ञापन


अतएव यह महत्वपूर्ण है कि दावा करने के लिए आपके पास पर्याप्त जानकारी हो। अगर आप यात्रा कर रहे हों, तो यात्रा बीमा के कवरेज के बारे में भी अच्छी जानकारी रखें। हम यहां कुछ परिस्थितियों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप कभी दावा करें तो उसे आसानी से हासिल कर लें।
विज्ञापन


आपातकालीन मेडिकल और व्यक्तिगत दुर्घटना
अगर आप ऐसी जगह यात्रा कर रहे हैं जहां की भौगोलिक और जलवायु संबंधी परिस्थितियां आपकी सेहत के अनुरूप न हो और आपको किसी चिकित्सा की जरूरत पड़ जाती है। ऐसा अक्सर विदेशों में बर्फीली जगहों पर भ्रमण करने के दौरान होता है। आपको चाहिए कि आप अपने यात्रा बीमा के कवरेज को संभालिए। आप इसमें सन्निहित कई फायदों जैसे कि जल्द से जल्द इलाज या आपातकालीन बचाव कर अपने देश वापस लौटने जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप अपने बीमाकर्ता को शर्तों में उल्लिखित कायदों के मुताबिक उसे मिस्ड कॉल देकर, टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या फिर एक ई-मेल के जरिए अपनी बिगड़ते सेहत के बारे में सूचित कर सकते हैं। अगर आपके दावे को स्वीकार किया जा सकता है तो बीमाकर्ता विदेशों में भी आपके लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था कर सकता है।

पर्ची संभाल कर रखें
इलाज के दौरान दी गई सारी पर्चियां, रिपोर्ट और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें और नियमों के  अनुसार उन्हें बीमाकर्ता को दे दें, ताकि उसका भुगतान किया जा सके। आपका दावा निरस्त न हो, इसके लिए आप सुनिश्चित कीजिए कि सारे कागजात और पर्चियां अच्छी तरह से हस्ताक्षरित हों, जिस पर सही तारीख और स्टैंप भी लगा हो। मामला अगर किसी दुर्घटना का हो और जिसमें किसी तीसरी पार्टी का समावेश हो, तो आपको एक पुलिस रिपोर्ट भी फाइल करनी चाहिए।

सुरक्षा जांच में देरी

if planning foreign tour than take travel insurance before you leave
जब आप विदेश भ्रमण कर रहे हैं, या जब आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट हो तो आपके सामान की डिलीवरी में देरी या फिर उसके नुकसान होने की आशंका ज्यादा रहती हैं। अगर आपके सामान की डिलीवरी में देरी होती है और इसके चलते आपने कुछ अति आवश्यक सामान खरीदे हैं, तो उसका रसीद अपने पास सुरक्षित रखें और बाद में इसे सौंप दे। इस दौरान आप एयरलाइंस से सामान पहुंचने में हुई देरी या नुकसान का एक प्रमाणपत्र या कन्फर्मेशन ले लें। इसके अतिरिक्त बोर्डिंग पास, टिकट और पासपोर्ट की कॉपी और बैगेज डिलीवरी की रसीद भी आप सुरक्षित रखें और रीइंबर्समेंट भुगतान के लिए जमा कर दें।

पासपोर्ट का खो जाना
यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो जाने की घटना होती रहती है। ऐसी स्थिति में आप अपने बीमाकर्ता को तुरंत सूचित कीजिए और एक पुलिस रिपोर्ट फाइल कीजिए। पुलिस रिपोर्ट फाइल करने के बाद आपको अपने नजदीकी काउंसलेट कार्यालय से संपर्क करने में सहूलियत मिल जाती है। बेहतर यह होगा कि आप हमेशा अपने पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी अपने पास रखें और जब भी पासपोर्ट खो जाता है, यह कॉपी आपकी मुश्किल को थोड़ी आसान कर देती है। जब आप नए पासपोर्ट पाने की प्रक्रिया में होते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ खर्च करना पड़ता है। इन खर्चों का रसीद आप अपने साथ रखें और जब आप स्वदेश वापस लौटें तो दावे के लिए इन खर्चों की रसीद भी साथ में लगा दें।

यात्रा का निरस्तीकरण या अवधि घटना
कई दफा यात्रा करने वालों को यात्रा के समय को कम करना पड़ता है या फिर पारिवारिक समस्याओं या स्वास्थ्य की वजह से रद्द कर देना पड़ता है। ऐसी स्थिति में नियमों और शर्तों के तहत यात्रा करने वाला अपने बीमाकर्ता से इस यात्रा के निरस्तीकरण या छोटा करनेवाले से होने वाले नुकसान के दावे की भरपाई मांग सकता है। आप अपने बीमाकर्ता को तुरंत सूचित कीजिए कि किस आपातकालीन स्थिति में आपकी यात्रा की योजना में बदलाव हुआ है और इसके साथ ही यात्रा के निरस्त होने या उसके छोटे होने को प्रमाणित करने के लिए दस्तावेजी सबूत भी प्रस्तुत कीजिए।

(भास्कर नेरुरकर, हेड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन टीम, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed