फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   if not filing itr and having more than 2.5 lakh income than government can take action

2.50 लाख से ज्यादा इनकम वालों पर नकेल कसेगी सरकार, अब टैक्स बचाना होगा मुश्किल

Fri, 24 Nov 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 24 Nov 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
if not filing itr and having more than 2.5 lakh income than government can take action
income tax

सरकार अब ऐसे लोगों पर अपनी नकेल कसने जा रही है, जिनकी सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक है और वो आईटीआर भी फाइल नहीं करते हैं। केंद्र सरकार देश में इनकम टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा करने के लिए काफी लंबे समय से जद्दोजहद कर रही है। इस वित्त वर्ष में 1 करोड़ से अधिक लोगों को टैक्स दायरे में लाने का लक्ष्य है। इनकम टैक्स विभाग और वित्त मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह से अपनी कोशिशों में लगे हुए हैं कि टैक्स का दायरा बढ़े। 

विज्ञापन


डिपार्टमेंट भेज रहा है नोटिस
इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांग रहा है, जिनके बड़े ट्रांजेक्शन बहुत ज्यादा हुए हैं या वो देश-विदेश के महंगे होटल में रुके हैं। 
विज्ञापन


लोगों की इनकम प्रोफाइल पर नजर
इसके लिए लोगों की इनकम प्रोफाइल पर इस वक्त काफी नजर रखी जा रही है। सरकार ने आपके पैन और आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया है। ऐसे में अब आपकी कोई भी छोटी या बड़ी आर्थिक गतिविधियों का पता लगाने में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर अगर आपने इस साल कोई कार या बाइक खरीदी है, तो उसके बारे में सरकार को आसानी से पता चल जाएगा। कार, बाइक खरीदने पर बनने वाली सेल्स इनवॉयस में आपके पैन कार्ड का उल्लेख करना जरूरी है। अब आपने कार, बाइक को कैश पर खरीदा है और यह आपकी इनकम से मिसमैच करता हुआ पाया गया तो आईटी डिपार्टमेंट नोटिस भेजकर जवाब मांग सकता है। 

क्रेडिट-डेबिट कार्ड के ट्रांजेक्शन पर नजर

if not filing itr and having more than 2.5 lakh income than government can take action

सरकार आपके क्रेडिट व डेबिट कार्ड से किए गए प्रत्येक महंगे ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखती है। इसमें महंगा सामान खरीदना, विदेशों में घूमना, देश के बड़े फाइव स्टार होटलों में बिल का भुगतान करना शामिल हैं। अगर आप ऐसा करते हैं लेकिन अभी तक रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो भी नोटिस आने के पूरे चांस हैं। 

बैंक अकाउंट में किया इतने का ट्रांजेक्शन
अगर एक साल में आपके बैंक अकाउंट से 5 या फिर 10 लाख का ट्रांजेक्शन होता है, तो फिर नोटिस आने की संभावना है। बैंकों से प्रतिदिन उन अकाउंट्स के बारे में जानकारी ली जाती है, जिनमें किसी तरह का बड़ा कैश डिपॉजिट या विथड्रॉल होता है। इसलिए अगर आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं, तो फिर ऐसा करना शुरू कर दें, नहीं तो आपको काफी मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed