फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   if lost pan card know how to download e pan card from Income tax website

e-Pan Download: काम की खबर: खो गया है पैन कार्ड? तो नई वेबसाइट से डाउनलोड करें e-Pan, ये है प्रक्रिया

Thu, 17 Jun 2021 04:57 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 17 Jun 2021 04:57 PM IST
सार

अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो आप आयकर विभाग की वेबसाइट से अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
if lost pan card know how to download e pan card from Income tax website
e-PAN - फोटो : Income tax website

विस्तार

ये बात तो सभी जानते हैं कि आधार कार्ड की ही तरह पैन कार्ड भी नागरिकों के लिए बेहद जरूरी है। ये 10 डिजिट वाला कार्ड होता है। पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या आपके वित्तीय लेन-देन और आईडी प्रूफ के तौर पर अहम भूमिका निभाता है। इसलिए लगभग हर इंसान ने पैन कार्ड बनवा रखा है। आयकर विभाग ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है। इसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपना पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं। अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो एक आसान से प्रोसेस से आप अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ई-पैन डाउनलोड करने का प्रोसेस

  • यदि आपको अपना ई-पैन डाउनलोड करना है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसका लिंक नीचे दिया गया है।

https://www.incometax.gov.in/iec/foportal 

विज्ञापन
  • अब 'Instant E PAN' पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको 'New E PAN' का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें। 
  • अब अपना पैन नंबर लिखें।
  • यदि आपको अपना पैन नंबर याद नहीं है, तो आप अपना आधार नंबर लिख दें।
  • यहां कई नियम और शर्तें दी गई होंगी। इन्हें ध्यान से पढें और फिर 'Accept' पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डाल दें।
  • अब दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद 'Confirm' का बटन दबाएं।
  • अब आपकी ईमेल आइडी पर आपका पैन पीडीएफ फॉर्मैट में आ जाएगा।
  • यहां से आप 'e-Pan' डाउनलोड कर सकते हैं।

कार्ड खो जाने पर दर्ज करवाएं एफआईआर
अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है, तो आप तुरंत एफआईआर दर्ज करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पैन कार्ड खो जाने की स्थिति में फ्रॉड भी हो सकता है और इससे बचने के लिए आपके द्वारा आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। पैन कार्ड खो जाने पर आपको कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए एफआईआर दर्ज कराने के बाद आप दूसरे कार्ड के लिए आवेदन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed