{"_id":"5a23a0274f1c1b686a8b72b8","slug":"how-to-link-aadhaar-card-with-mobile-sim-from-otp-based-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे कीजिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक, ये हैं आसान से स्टेप्स","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
घर बैठे कीजिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक, ये हैं आसान से स्टेप्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने अबतक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो कोई बात नहीं, अब आप यह काम अपने सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाए बिना घर बैठे वन टाइम पासवर्ड सर्विस (ओटीपी) से कर सकेंगे।
विज्ञापन
आधार कार्ड के बिना नहीं कर पाएंगे ये 12 काम, बनवा लो वरना पछताओगे
विज्ञापन
आधार अथॉरिटी ने एक दिसंबर से एक सुविधा शुरू की है जिसके जरिए अब OTP से मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा जा सकता है। ओटीपी से आधार लिंकिंग की सुविधा का लाभ उठाने का एक आसान सा प्रोसेस है।
विज्ञापन
आधार लिंकिंग जानिए
आधार कार्ड
सबसे पहले आपको कंपनी द्वारा दिए गए एक फोन नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद फिर जिस भाषा में आप कंपनी द्वारा दिए जा रहे निर्देश को सुनना चाहते हैं वह भाषा चुन लीजिए। फिर जब आपको आधार कार्ड का नंबर देने को कहा जाए तो उसे एंटर कर दें। जिसके बाद टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर आपसे जुड़ी जानकारी यूआईडीएआई को भेजेगी। फिर जब आपका नंबर वेरीफाई होने के तुरंत बाद आपके फोन नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको एंटर करना है। इस पूरी प्रक्रिया के 24 घंटे बाद आपकी दोनों चीजें लिंक हो जाएंगी।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को लगभग सभी जरूरी सुविधाएं लेने के लिए जरूरी कर दिया गया है। बीमा करवाने से लेकर मोबाइल की सिम खरीदने तक, सबके लिए आधार कार्ड जरूरी है। सरकार के इस फैसले का विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को लगभग सभी जरूरी सुविधाएं लेने के लिए जरूरी कर दिया गया है। बीमा करवाने से लेकर मोबाइल की सिम खरीदने तक, सबके लिए आधार कार्ड जरूरी है। सरकार के इस फैसले का विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।