सिर्फ दो मिनट में ऐसे डाउनलोड करें पीएफ की पासबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार ये देखने को मिला है कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड देने की बात तो करती हैं, लेकिन उन्हें नियम के हिसाब से कम प्रोविडेंट फंड देती हैं।
कर्मचारी को जब इस बात का पता चलता है, तो कई बार उन्हें अपने ही पैसे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक को ऑनलाइन देख सकते हैं।
प्रोविडेंट फंड की पासबुक देखकर आप समझ जाएंगे कि कितने पैसे आपने जमा किए हैं और कितने पैसे कंपनी ने जमा किए हैं। साथ ही यह भी जान सकेंगे कि कुल पैसों में कितना पैसा आपको प्रोविडेंट फंड में जमा है और कितना आपके पेंशन फंड में।
पासबुक कैसे करें डाउनलोड
अपनी प्रोविडेंट फंड की पासबुक देखने के लिए सबसे पहले आपके पास यूएएन नंबर होना जरूरी है और साथ ही वह एक्टिवेट भी होना चाहिए।
अपने एक्टिवेट यूएएन नंबर के जरिए आप यूएएन के मेंबर पोर्टल में लॉगिन करें (क्लिक करें)। लॉगिन करते ही आपके सामने कई सारे मेन्यू आइटम दिखने लगेंगे।
इनमें दूसरा टैब डाउनलोड नाम का होगा, जिस पर जाते ही आपके सामने पासबुक और यूएएन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिखने लगेगा। यहां से आप आसानी से अपनी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
इसी विकल्प के जरिए आप अपना यूएएन कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूएएन मिला है या नहीं?
यूं तो आपकी सैलरी स्लिप पर ही यूएएन लिखा होता है, लेकिन अगर आपकी सैलरी स्लिप पर यूएएन न लिखा हो तो भी आप अपना यूएएन पता कर सकते हैं।
आपको कंपनी की तरफ से यूएएन नंबर दिया गया है या नहीं, इसका पता लगाना भी बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले यूएएन मेंबर पोर्टल (क्लिक करें) पर यूएएन स्टेटस पता करने के लिंक (क्लिक करें) पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ जानकारियां भरनी होंगी। इन जानकारियों में राज्य का नाम, शहर का नाम, इस्टेबलिशमेंट कोड और पीएफ अकाउंट नंबर भरना होता है।
सारी जानकारी भरने के बाद जैसे ही आप चेक स्टेटस पर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपको एक मैसेज दिखेगा, जिसमें बताया गया होगा कि आपको यूएएन नंबर मिला है या नहीं।
अगर आपको यूएएन नंबर मिल गया है तो आप कंपनी के एचआर से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यूएएन नंबर न मिलने की स्थिति में कंपन के एचआर के समक्ष यूएएन नंबर की मांग रखी जा सकती है।
कैसे करें एक्टिवेट
नंबर एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले मेंबर पोर्टल (क्लिक करें) खोलें और activate your UAN पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना यूएएन, मोबाइल नंबर, राज्य, शहर, इस्टेबलिशमेंट कोड और पीएफ अकाउंट नंबर डालना होता है।
सारी जानकारी भरने के बाद वैरिफिकेशन कोड डालें और ‘GET PIN’ पर क्लिक करें। इसके कुछ ही देर में आपके पास एक पिन आएगा, जिसे फॉर्म में डालकर दोबारा सबमिट कर दें।
सबमिट करने के बाद खुलने वाले पेज पर आपका नाम, पिता का नाम, कंपनी का नाम, यूएएन और जन्मतिथि लिखी होती है। अपने यूएएन अकाउंट में लॉगिन करने के लिए एक पासवर्ड और ईमेल आईडी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक मेल चला जाएगा, जिसमें एक्टिवेशन लिंक होगा। अपनी ई मेल आईडी में जाकर उस लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही ईपीएफओ की वेबसाइट का एक पेज खुलेगा, जिस पर ई मेल आईडी कन्फर्मेशन का मैसेज मिल जाएगा। इसके बाद आप अपने अकाउंट में मेंबर पोर्टल की वेबसाइट (क्लिक करें) से लॉगिन कर सकते हैं।