अगर SBI में खोला है बैंक खाता तो जानिए ऑनलाइन बैलेंस चेक करने के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में अपने लाखों ग्राहकों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सेवाएं देता है। अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है और आप खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कई तरीके हैं। आप ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग की मदद से बैलेंस चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा एसबीआई की योनो लाइट एप के जरिए भी खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, यही नहीं सालों से चले आ रहे परंपरागत तरीके यानि कि पासबुक के जरिए भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। एसबीआई आपको मैसेज और मिस्ड कॉल से जरिए भी बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है।
अगर एसबीआई के खाताधारक हैं तो एटीएम की सुविधा से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए आसान कदमों से समझते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक में खाता होने पर ऑनलाइन कैसे बैलेंस चेक किया जाता है...
ऑनलाइन तरीके से बैलेंस चेक करना
- एसबीआई ऑनलाइन में लॉग-इन करें
- पर्सनल बैंकिंग ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालें
- बैलेंस चेक करने वाले बटन पर क्लिक कर बैलेंस चेक करें
योनो लाइट एप के जरिए बैलेंस कैसे चेक करें
- एसबीआई के योनो एप में लॉग-इन करें
- अकाउंट्स बटन पर क्लिक करें
- माई बैलेंस बटन पर क्लिक करें
- सेविंग्स अकाउंट पर जाकर अपना बैलेंस चेक करें
यही नहीं अगर एसबीआई खाते में बैलेंस चेक करना है तो एसएमएस सेवा के जरिए भी इसका लाभ उठा सकते हैं, इसलिए आपको 09223766666 नंबर 'BAL' लिखकर मैसेज करना होगा। इसके अलावा 09223766666 पर मिस़्ड कॉल करके भी बैलेंस चेक कर सकते हैं।
31 मार्च 2020 तक एसबीआई का डिपॉजिट बेस 32 लाख करोड़ रुपये से ऊपर आंका गया है। वहीं इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 7.35 करोड़ है और मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या 1.7 करोड़ है। एसबीआई योनो एप को अब तक पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलो़ड किया है।