{"_id":"597c4c4f4f1c1b63648b4c84","slug":"home-loan-buyers-can-get-a-gift-in-next-month-as-rbi-set-to-slash-repo-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से मिलेगा सस्ते होम लोन का गिफ्ट, RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अगस्त से मिलेगा सस्ते होम लोन का गिफ्ट, RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 अगस्त को करोड़ो होम अथवा कार लोन लिए कस्टमर्स को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सस्ते कर्ज का तोहफा दे सकता है। थोक व खुदरा महंगाई दर में कमी के कारण आरबीई पर रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ब्याज दरों में आधा फीसदी तक की कटौती कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर 20 साल के लिए 30 लाख रुपये के होम लोन पर 2.28 लाख रुपये की कमी आ सकती है। फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी HSBC की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई दर 4 फीसदी के सामान्य स्तर पर आ गई है।
विज्ञापन
0.25 फीसदी कमी पर इतना होगा होगा होम लोन
बुधवार को अगर आरबीआई होम लोन के रेट में 0.25 फीसदी की कमी करता है तो फिर 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।
विज्ञापन