फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   home, auto , personal loan monthly saving, will implies from april

होम, ऑटो, पर्सनल लोन पर होगी 5 हजार तक की मासिक बचत, अप्रैल से मिलेगा लाभ

Thu, 07 Feb 2019 06:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Feb 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
home, auto , personal loan monthly saving, will implies from april

महंगाई में नरमी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को रेपो रेट में 0.25 फीसदी यानी 25 आधार अंक कटौती का फैसला किया है। इस कदम से अन्य सरकारी और निजी बैंक भी अपनी ब्याज दरों में कटौती करेंगे और आपकी ईएमआई का बोझ घट जाएगा। इस फैसले का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सहित कई प्रकार के बैंक कर्ज पर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में 5 फरवरी से चल रही छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में तीसरे दिन केंद्रीय बैंक ने नरमी का संकेत दिया। गवर्नर सहित समिति के चार सदस्यों ने रेपो रेट में कटौती पर जोर दिया जबकि डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य व एक अन्य सदस्य ने दरें अपरिवर्तित रखने की बात कही। हालांकि, खुदरा महंगाई दर के 18 माह में निमभनतम 2.2 फीसदी होने और अगले वित्त वर्ष में 4 फीसदी से नीचे बने रहने के अनुमानों को देखते हुए नीतिगत दरों में राहत का फैसला किया गया। 

विज्ञापन

क्यों होगा इस कटौती का असर

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को एक दिन के लिए कर्ज देता है। इस कटौती से बैंकों को सस्ती दरों पर आरबीआई से लोन मिलेगा जिसका फायदा वे अपने ग्राहकों को भी देना चाहेंगे और सस्ती दरों पर कर्ज की पेशकश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी करना होगा इंतजार

रेपो रेट में कटौती का लाभ बैंक ग्राहकों को तत्काल नहीं मिल सकेगा, क्योंकि कुछ बैंक अपना लोन रिसेट छह माह में करते हैं तो कुछ एक साल पर। ऐसे में अप्रैल में जब बैंक अपने लोन की ब्याज दरें रिसेट करेंगे तो वे इस कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देना शुरू करेंगे। 

home, auto , personal loan monthly saving, will implies from april

एमसीएलआर से जुड़े लोन में लाभ  

बैंक अपने कर्ज की गणना अलग-अलग बेंचमार्क से करते हैं। जिन ग्राहकों के कर्ज माजिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) बेंचमार्क से जुड़े हैं, उनके कर्ज में कमी आएगी। इसके अलावा बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) या बेस रेट से जुड़े लोन पर इस कटौती का कोई असर नहीं होगा। इस बेंचमार्क के बाद बैंक अपना मार्जिन जोड़ते हैं जो 2-3 फीसदी होता है। ऐसे में बैंक ब्याज दर की गणना आरबीआई रेपो रेट 6.25 फीसदी में मार्जिन जोड़कर की जाएगी।

होम लोन पर कितनी बचत

कर्ज की राशि        ब्याज दर                समय         ईएमआई
30,00,000        9 फीसदी (पूर्व)           20 वर्ष       26,992
30,00,000        8.75 (संशोधित)         20 वर्ष        26,511
सालाना लाभ : 5,772 रुपये 

कार लोन पर भी बचेंगे पैसे

कर्ज की राशि        ब्याज दर                समय         ईएमआई
7,00,000          12 फीसदी (पूर्व)           5 वर्ष        15,571
7,00,000         11.75 (संशोधित)           5 वर्ष        15,483        
सालाना बचत : 1,056 रुपये

पर्सनल लोन में भी राहत

कर्ज की राशि        ब्याज दर                समय         ईएमआई
4,00,000         13 फीसदी (पूर्व)            4 वर्ष        10,731
4,00,000        12.75 (संशोधित)           4 वर्ष        10,681
सलाना बचत : 600 रुपये    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed