{"_id":"611f8ce28ebc3e0e8d6f459a","slug":"helpline-number-for-complaining-online-frauds-in-india-by-home-ministry-and-cyber-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: क्या आप भी हुए हैं ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार? तुरंत इस नंबर पर करें कॉल, मदद करेगी सरकार","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
काम की बात: क्या आप भी हुए हैं ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार? तुरंत इस नंबर पर करें कॉल, मदद करेगी सरकार
Fri, 20 Aug 2021 04:41 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:41 PM IST
सार
यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए हैं, तो आइए जानते हैं आप इसकी शिकायत कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : TWITTER: @Cyberdost
विस्तार
भारत में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फ्रॉड भी अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन किसी-ना-किसी के साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और लोगों की कमाई बचाने के लिए होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने हाथ मिलाया है। होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जनता की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया हुआ है, जिसपर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये है हेल्पलाइन नंबर
होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 155260 हेल्पलाइन शुरू किया है। यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें। यह हेल्पलाइन नंबर दिल्लीय राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है। अन्य राज्यों और यूटी में यह सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
ये है साइबर पोर्टल
ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के साथ 155260 पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था लेकिन अब इसे पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। यह इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन का ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसकी पहली यूजर दिल्ली बनी है।
विज्ञापन
इस प्लेटफॉर्म से मिलती है लोगों को मदद
करीब 55 बैंक्स, ई वॉलेट्स, ई कॉमर्स साइट्स, पेमेंट गेटवेज व अन्य संस्थानों के साथ मिलकर इंटरकनेक्ट प्लेटफॉर्म है जिसका नाम है 'सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम'। इस प्लेटफॉर्म के जरिए बेहद कम समय में ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड्स के शिकार लोगों को बचाया जा सकता है।
जितना जल्दी हो सके फ्रॉड की शिकायत करें
यदि आप हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करते हैं तो आपसे नाम, नंबर, और घटना की टाइमिंग पूछी जाएगी। बेसिक डिटेल्स लेकर इसे आगे संबंधित पोर्टल और उस बैंक, ई कॉमर्स के डैश बोर्ड पर भेज दिया जाएगा। साथ ही पीड़ित का जो बैंक है, उसको जानकारी शेयर की जाएगी। फ्रॉड होने के जितना जल्दी हो सके शिकायत करें। आप https://cybercrime.gov.in/ पर भी शिकायत कर सकते हैं।