{"_id":"5dc58ea08ebc3e5b7d5cc8e6","slug":"health-insurance-will-include-opd-bills-gym-voucher","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य बीमा में शामिल होगा ओपीडी खर्च, मिलेंगे जिम वाउचर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
स्वास्थ्य बीमा में शामिल होगा ओपीडी खर्च, मिलेंगे जिम वाउचर
Fri, 08 Nov 2019 09:19 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:19 PM IST
सार
- बीमा नियामक इरडा ने तैयार किया है मसौदा प्रस्ताव
- आकर्षक होंगे बीमा उत्पाद
- 18 नवंबर तक इरडा ने मसौदे पर हितधारकों से मांगे हैं सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य बीमा कराने वाले धारकों को जल्द ही कई और सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बीमा नियामक इरडा ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें स्वास्थ्य बीमा कराने वालों को ओपीडी और दवा खर्च की सुविधा के साथ जिम में पंजीकरण कराने व प्रोटीन सप्लीमेंट उत्पाद खरीदने के लिए वाउचर्स दिए जाएंगे।
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के अनुसार, नए मसौदे के तहत स्वास्थ्य बीमा में नई चीजों को शामिल कर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके अनुसार, बीमा धारक को ओपीडी में इलाज और दवाओं, फार्मास्युटिकल्स, हेल्थ चेकअप और डायनोस्टिक के साथ जिम अथवा योगा सेंटर में पंजीकरण कराने के लिए डिस्काउंट वाउचर्स शामिल किए जाएंगे।
यह कदम उपभोक्ताओं को बीमा उत्पादों के प्रति आकर्षित करने और लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है। इरडा ने प्रोटीन सप्लीमेंट खरीदने या अन्य हेल्थ बूस्टर्स खरीदने के लिए भी डिस्काउंट वाउचर्स देने का प्रस्ताव किया है।