स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी, ये है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हम योजनाएं बनाते रहते हैं। आर्थिक नुकसान ना झेलना पड़े, इसके लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं। आपको स्वास्थ्य बीमा बेचने वाली बहुत सी कंपनियां भी मिलेंगी। स्वास्थ्य बीमा से हमारा भविष्य सुखद हो जाता है। भारतीय महिलाएं अब इंश्योरेंस के प्रति ज्यादा जागरूक हो गई हैं।
बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी
पॉलिसी बाजार की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में स्वास्थ्य बीमा खरीदने वालों में महिलाओं की संख्या में वृद्धि आई है। 2018-19 में 19 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने स्वास्थ्य बीमा खरीदा है। 2017-18 की तुलना में इसमें 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि साल 2016-17 तक यह आंकड़ा केवल नौ फीसदी था। यानी वित्तीय फैसला लेने में महिलाएं ज्यादा सक्षम हो रही हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाली महिलाओं में से हर 10 में से छह महिलाओं ने पांच लाख रुपये से ज्यादा का सम इंश्योर्ड चुना है। साथ ही 10 लाख रुपये से अधिक सम इंश्योर्ड वाली पॉलिसी की बुकिंग 61 फीसदी बढ़ी है।
यह रिपोर्ट 15 राज्यों की 10 हजार महिलाओं से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में एक और बात सामने आई है कि स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाली महिलाएं अपने करियर की शुरुआत में ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक हो जाती हैं।
बेहद जरूरी है स्वास्थ्य बीमा
क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो सोचते हैं कि स्वास्थ्य बीमा केवल बूढ़ों और बीमार लोगों के लिए होता है? क्या आपने कभी सोचा है कि अस्पताल के अप्रत्याशित खर्च के बीच कई बीमारियों के लिए बीमा कवर वरदान साबित हो सकता है और आपके सारे तनाव को दूर कर सकता है ?
जरा इस परिदृश्य पर विचार करें, जिसमें भगवान ना करे कि आपको हृदय रोग के इलाज के लिए पांच लाख रुपये की राशि देनी पड़े। क्या, आप नहीं चाहेंगे कि वही राशि 300 रुपये के मामूली मासिक प्रीमियम पर कवर हो जाए। इलाज का बिल अपनी जेब से देने के बजाए यह ज्यादा बेहतर सौदा नहीं है? अगर कुछ बातों पर गौर करें तो आप जानेंगे कि स्वास्थ्य बीमा को अनदेखा क्यों नहीं करना चाहिए।
आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण है स्वास्थ्य बीमा
स्वास्थ्य बीमा आज के समय में विशेष रूप से चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण है। एक स्वास्थ्य बीमा अस्पताल में भर्ती होने के खर्चे, डॉक्टर की फीस और दवा के खर्चे को कवर कर सकती है। मनुष्य बहुत आशावादी होते हैं। हम हमेशा मानते हैं कि हमारा आने वाला कल खुश, अधिक समृद्ध और बेहतर होगा लेकिन वास्तव में कल किसने देखा है? भारतीयों को स्वास्थ्य बीमा खरीदने की आवश्यकता है क्योंकि हम अपने आहार, अस्वस्थ जीवन शैली, बढ़ते तनाव और बढ़ते शहरीकरण के कारण मोटापा और हृदय रोग जैसी जोखिम बीमारियों के लिए अति संवेदनशील हैं।
भारत का स्वास्थ्य देखभाल खर्च पिछले कुछ वर्षों में आसमान छू गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट कहती है कि भारतीय अपने स्वास्थ्य खर्च का लगभग 70 फीसदी अपनी जेब से देते हैं। अनपेक्षित चिकित्सा मजबूरियों से एक परिवार का बजट बिगाड़ सकता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य बीमा जल्दी खरीदना महत्वपूर्ण है।
बीमा के साथ कैशलेस क्लेम बेनिफिट भी मिलेगा
हेल्थ केयर प्लान खरीदने से आपको न सिर्फ गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज मिलेगा, बल्कि इसके तहत लोगों को कैशलेस क्लेम बेनिफिट भी मिलता है, इतना ही नहीं, इसके तहत आपको कर लाभ भी मिलता है।
अपनी जरूरतों के हिसाब से लें पॉलिसी
इन सब तरह के जोखिमों से निपटने के लिए बाजार में कई पॉलिसी आती हैं। अपनी जरूरतों के हिसाब से हम कोई भी पॉलिसी ले सकते हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सिडेंट एंड डिसएबिलिटी इंश्योरेंस, ऑटो इंश्योरेंस, होम इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंस, आदि शामिल हैं।