फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   hdfc increses home loan rate by 20 basis points

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दरें, लोन लेना हुआ महंगा

Fri, 03 Aug 2018 10:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
hdfc increses home loan rate by 20 basis points

हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) ने शुक्रवार को अपनी कर्ज दरों में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी ने नियामकीय सूचना में बताया कि उसने अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) में 20 आधार अंकों को बढ़ोतरी की है, जो एक अगस्त, 2018 से लागू हो गया है।

विज्ञापन


महिलाओं को 30 लाख रुपये तक का लोन 8.70 फीसदी ब्याज दर तथा 30 लाख रुपये से अधिक का लोन 8.8 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा। अन्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर पांच आधार अंक (0.05 फीसदी) अधिक होगा। 
विज्ञापन


प्रभावित होगा घर खरीदना

प्रापर्टी डेवलपर और सलाहकार मानते हैं कि प्रमुख नीतिगत दर रेपो में वृद्धि करने के रिजर्वबैंक के फैसले से आवासीय इकाइयों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। रेपो दर बढ़ने से आवास ऋण पर ब्याज दर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्वबैंक ने दो महीने में दूसरी बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। रिजर्वबैंक ने आने वाले दिनों में महंगाई का आंकड़ा बढ़ने की चिेंता में यह कदम उठाया है।

रीयल एस्टेट कंपनियों के मालिकों के संगठन नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘‘रीयल एस्टेट क्षेत्र की नजर से यदि देखा जाये तो इस वृद्धि का मकान खरीदारों की धारणा पर नकारात्मक असर होगा, और मकानों की बिक्री कम होगी।’’ उल्लेखनीय है कि रीयल एस्टेट क्षेत्र मांग की कमी और आवासीय परियोजनाओं को तैयार करने में होने वाली देरी की वजह से कईसालों से मंदी के दौर से गुजर रहा है। 


प्रापर्टी क्षेत्र के सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया के सीएमडी शिशिर बैजल ने कहा कि मुद्रास्फीति के रूझान को देखते हुये रेपो दर की वृद्धि उम्मीद के अनुरूप रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed