{"_id":"5bb33429867a557ffd369da5","slug":"hdfc-hikes-loan-rate-by-10-basis-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः एचडीएफसी ने कर्ज में की 10 बीपीएस की बढ़ोतरी, महंगा हुआ आपका होम लोन","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
झटकाः एचडीएफसी ने कर्ज में की 10 बीपीएस की बढ़ोतरी, महंगा हुआ आपका होम लोन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
होम लोन देने वाली प्रमुख कंपनी एचडीएफसी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले सोमवार को अपने खुदरा प्रधान ऋण दर (आरपीएलआर) में तत्काल प्रभाव से 10 आधार अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण की नई दरें 8.80 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच होंगी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को अल्प अवधि के ऋण पर एमसीएलआर दर में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो सोमवार से लागू हो गया।
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन में घर से लेकर इन पर पड़ेगा असर
इस महीने की 15 तारीख से फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा। इस सीजन में ही लोग सबसे ज्यादा घर, कार और अन्य वस्तुओं को खरीदते हैं। ऐसे में कर्ज महंगा होने से लोगों को ज्यादा पैसा ब्याज में देना होगा।
विज्ञापन
इतनी है अभी ब्याज दर
एचडीफसी अभी वेतनभोगी महिलाओं को 30 लाख रुपये तक का लोन 8.80 फीसदी की दर से देती है। वहीं 30 लाख से 75 लाख तक का लोन 8.95 फीसदी और 75 लाख से ऊपर के 9 फीसदी की दर से ब्याज दर पर देती है। वहीं अन्य लोगों को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। पिछले महीने भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी।