फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   HDFC Bank revises fixed deposit rates check out the latest rates here

HDFC बैंक ने बदली एफडी की ब्याज दरें, पहले ही जान लें आपको कितना होगा फायदा

Wed, 24 Jul 2019 11:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
HDFC Bank revises fixed deposit rates check out the latest rates here

अगर आप भी महंगाई के इस दौर में पैसों को लेकर परेशान हैं और बचत का कोई ना कोई विकल्प खोजते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप कम समय में ज्यादा पैसे जमा करना चाहते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। 

विज्ञापन

22 जुलाई से लागू हुईं नई ब्याज दरें

एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर यह नई ब्याज दरें 22 जुलाई 2019 से ही लागू कर दी हैं। हालांकि बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। अन्य दूसरी एफडी पर ब्याज दरों में बैंक द्वारा किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

यह हैं नई ब्याज दरें

  • 46 से 60 दिन की एफडी पर, 61 से 90 दिन की एफडी पर और 91 से छह महीने की एफडी पर ग्राहकों को छह फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक साल की एफडी पर ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसमें 0.20 फीसदी की कटौती कर दी गई है। 
  • इसके साथ ही एक साल एक दिन से लेकर एक साल तीन दिन तक, एक साल और चार दिन की एफडी में, एक साल पांच दिन से लेकर एक साल 15 दिन की एफडी पर और एक साल और 16 दिन की एफडी पर भी ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • एक साल 17 दिन से लेकर दो साल तक की एफडी पर ग्राहकों को 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.70 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • दो साल एक दिन से लेकर दो साल 15 दिन की एफदी पर, दो साल और 16 दिन की एफडी पर और दो साल और 17 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 7.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.80 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • तीन साल और एक दिन से लेकर पांच साल की एफडी पर ग्राहकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • पांच साल एक दिन से लेकर आछ साल तक और आठ साल एक दिन से लेकर 10 साल तक ग्राहकों को सात फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
  • नौ महीने एक दिन से लेकर मौ महीने तीन दिन की एफडी पर, मौ महीने चार दिन की एफडी पर और नौ महीने 16 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वृद्ध नागरिकों को इसके तहत 0.50 फीसदी अधिक यानी 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed