{"_id":"5b682dad4f1c1b07788b7eba","slug":"hdfc-bank-raises-interest-rates-on-fd-by-60-bps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, खुदरा निवेशकों को होगा बड़ा लाभ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एचडीएफसी ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, खुदरा निवेशकों को होगा बड़ा लाभ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक-- एचडीएफसी बैंक ने भी अन्य बैंकों की देखा-देखी फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने ब्याज दरों में 60 बेसिस पाइंट की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी बैंक ने एक करोड़ रुपये से कम जमा करने वाले खुदरा निवेशकों के लिए की है।
विज्ञापन
नई दरें आज से हुईं लागू
बैंक की वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार तीन महीने से कम की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। एफडी की ब्याज दरों में 10 बीपीएस से लेकर के 60 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई है। 6 अगस्त 2018 से बैंक के ग्राहकों को इस दर से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
बैंक ने छह महीने एक दिन से पांच वर्षों के बीच परिपक्वता वाले अवधि जमा (टर्म डिपॉजिट) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। छह से नौ महीने की परिपक्वता वाली जमा पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो पहले की तुलना में 0.40 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
वहीं, नौ महीने तीन दिन की लंबी अवधि से लेकर एक साल से कम अवधि की परिपक्वता वाले सावधि जमा पर ब्याज दर 60 आधार अंक (0.60 फीसदी) बढ़ाया गया है, जबकि एक साल की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर ब्याज दर 40 आधार अंक (0.40 फीसदी) बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया गया है।
दो साल एक दिन से लेकर पांच साल की अवधि के सावधि जमा के लिए ब्याज दर को 10 आधार अंक (0.10 फीसदी) बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई बढ़ने की चिंता के मद्देनजर, पिछले सप्ताह रेपो रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। महंगे तेल की वजह से जून में खुदरा महंगाई पांच फीसदी रही, जो पांच महीने का शीर्ष स्तर है।
एसबीआई पर मिल रहा है इतना ब्याज
एसबीआई के करोड़ों एफडी ग्राहकों को अब से 6.6 फीसदी से लेकर के 6.75 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। दो साल से नीचे वालों को इस लाभ का कोई फायदा नहीं मिलेगा। इनके लिए दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
एसबीआई के स्टॉफ और पेंशनर्स के लिए भी बढ़ोतरी
बैंक ने अपने स्टॉफ और पेंशनभोगियों के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आम पब्लिक को मिलने वाले ब्याज से भी एक फीसदी ज्यादा मिलेगा।
एसबीआई के स्टॉफ और पेंशनर्स के लिए भी बढ़ोतरी
बैंक ने अपने स्टॉफ और पेंशनभोगियों के लिए भी एफडी की ब्याज दरों में ब्याज में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आम पब्लिक को मिलने वाले ब्याज से भी एक फीसदी ज्यादा मिलेगा।