{"_id":"32d3928e-3330-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hdfc-bank-launches-mobile-banking-service-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंक ने शुरू की हिंदी मोबाइल बैंकिंग सेवा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एचडीएफसी बैंक ने शुरू की हिंदी मोबाइल बैंकिंग सेवा
इंदौर/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:04 PM IST
विज्ञापन
देश में हिंदी भाषी ग्राहकों की बड़ी संख्या को देखते हुए निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी ने हिंदी में मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत की है। बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहू ने बताया कि बदलती जरूरतों के अनुसार बैंकिंग को सुरक्षित और आसान बनाया गया हैं। हिंदी मोबाइल बैंकिंग सेवा और नेटसेफ कार्ड इसी दिशा में कदम हैं, जो देश के सुदूर हिस्सों तक इलेक्ट्रानिक बैंकिंग को ले जाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 12 लाख से ज्यादा ग्राहक पिछले साल अंग्रेजी में शुरू हुई मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठा रहे हैं। अब हिंदी सेवा के साथ यह संख्या 16 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि इस ऐप्लिकेशन से एचडीएफसी बैंक के हिंदी भाषी क्षेत्रों के ग्राहक अपने मोबाइल फोन से अपनी सहूलियत वाली (भाषा) में लेन-देन कर सकते हैं। देश में अपनी तरह की पहली सेवा में उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड स्मार्ट फोन से हिंदी में इस ऐप्लिकेशन के जरिये मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने हिंदी एसएमएस बैंकिंग सेवा की भी शुरुआत की है, जो सामान्य हैंडसेट में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन