फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government soon to launch common mobility card for passengers travelling in cab, bus and metro

यात्रा के लिए जल्द पूरे देश में शुरू होगा एक कार्ड, यात्री कर सकेंगे बस, मेट्रो और ऑटो में सफर

Sat, 22 Sep 2018 04:00 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
government soon to launch common mobility card for passengers travelling in cab, bus and metro

जल्द ही देशवासियों को एक शहर से दूसरे शहर अथवा शहर के अंदर ही यात्रा के दौरान कई सारे कार्ड और कैश रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही पूरे देश में एक कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्ड की मदद से लोग कहीं भी बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) मिलकर एक परियोजना पर काम रहे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर तक होगा शुरू

इस तरह का कार्ड पूरे देश में दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एनपीसीआई देश के सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रहा है। इस कार्ड से लोग टिकट खरीदने के साथ ही भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह करेगा काम

यह मोबिलिटी कार्ड बिलुकल एक डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा। इस कार्ड के लिए सभी प्रकार के वाहनों में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान केवल इसे स्वाइप करना होगा।

जिन वाहनों में इसको लगाया जाएगा उनमें ऑटो रिक्शा, कैब व सिटी बस शामिल हैं। रेलवे व राज्य परिवहन की बसों में भी इस कार्ड के जरिए यात्रा की जा सकेगी। हालांकि यह सभी राज्यों और रेल मंत्रालय से बात करने के बाद लागू किया जाएगा। 

दिल्ली में शुरू हुई सेवा

government soon to launch common mobility card for passengers travelling in cab, bus and metro

दिल्ली में कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सेवा शुरू हो गई। अब यात्री मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बसों में किराये का भुगतान कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा 250 बसों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई है। इसमें गाजियाबाद जाने वाले दो रूटों को भी शामिल किया है।

मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बस में किराये का भुगतान मेट्रो की तरह नहीं होगा। यहां कंडक्टर के पास इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) होगी। बस में चढ़ते समय 5, 10 या 15 जितने का भी टिकट लेना है यह बताकर उसे मेट्रो का स्मार्ट कार्ड देना होगा।

वह आपके कार्ड को ईटीएम की स्क्रीन पर जैसे ही रखेगा, तो कार्ड से पैसा कट जाएगा और टिकट की पर्ची बाहर निकलेगी। मेट्रो स्मार्ट कार्ड में मैग्नेटिक स्ट्रिप होता है और प्रत्येक कार्ड का एक नंबर होता है। आपके कार्ड का नंबर भी डीटीसी के टिकट पर दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed