फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Government Schemes Ayushman Bharat Yojna beneficiaries will get Rs 15 lakh aid under RAN scheme

आयुष्मान भारत: सरकारी योजना के तहत मिलेगी 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता

Thu, 13 Feb 2020 12:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Government Schemes Ayushman Bharat Yojna beneficiaries will get Rs 15 lakh aid under RAN scheme
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : अमर उजाला

सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के तहत अब लाभार्थियों को काफी फायदा होगा। योजना के लाभार्थियों को राष्ट्रीय आरोग्य निधि ( RAN ) के तहत ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनपर अधिक खर्च आता है और जो आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं होते हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरएएन को लेकर संशोधित गाइडलाइंस भी जारी की हैं। 

विज्ञापन


इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों, सभी क्षेत्रीय कैंसर केंद्र, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों, व्यय विभाग और बीमा कार्यक्रम लागू करने वाले शीर्ष संगठन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) को पत्र जारी किया गया है । 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो EMI भरनी होगी आसान और कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएएन की योजना के तहत मिलेगा फायदा

संशोधित गाइडलाइंस के अनुसार, 'अगर चिकित्सा परामर्श के तहत सुझाया गया उपचार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोगय योजना (AB-PMJAY) के किसी भी सूचीबद्ध पैकेज के तहत नहीं आता है, तो आरएएन की योजना के तहत लाभार्थियों को 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

इन स्थितियों में मिलेगा लाभ

आगे कहा गया है कि जिन स्थिति में लाभार्थियों को संबंधित सरकारी अस्पतालों से प्रमाणित किया जाएगा, उनमें यह देखा जाएगा कि उनकी दशा एबी-पीएमजेएवाई के तहत कवर योग्य है या नहीं। पत्र में कहा गया है कि मरीज को आरएएन के तहत वित्तीय सहायता मुहैया कराने की अनुमति मिलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: करदाताओं के लिए मोदी सरकार की खास योजना, छह स्टेप्स में उठाएं लाभ

स्वास्थ्य मंत्रालय को दिया गया था सुझाव

इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और एनएचए ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर सुझाव दिया था। पत्र में मंत्रालय का ध्यान मरीजों के ऐसे मामलों की ओर दिलाया गया था, जिनको योजना के तहत इलाज से मना कर दिया गया क्योंकि रक्त कैंसर और लीवर से जुड़ी बीमारी दर्ज 1393 चिकित्सा पैकेज में नहीं आती हैं।

14 सरकारी अस्पतालों में मिलता है लाभ

बता दें कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को गंभीर बीमारी और महंगे इलाज के लिए इस निधि से आर्थिक मदद दी जाती है। दिल्ली स्थित एम्स, आरएमएल, सफदरगंज और लेडी हार्डिंग सहित केंद्र सरकार के 14 अस्पतालों में इलाज के क्रम में इस योजना का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed