फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government run pension schemes NPS and APY subscribers rose nearly 22 percent in January 2021

लोग जमकर उठा रहे एनपीएस, अटल पेंशन योजना का लाभ, जनवरी में 22 फीसदी बढ़ी अंशधारकों की संख्या

Sat, 20 Feb 2021 11:48 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 20 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
government run pension schemes NPS and APY subscribers rose nearly 22 percent in January 2021
लोग जमकर उठा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ - फोटो : pixabay

सरकारी पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की कुल संख्या इस साल जनवरी के अंत में करीब 22 फीसदी बढ़कर 4.05 करोड़ पहुंच गई। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़े के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में दोनों योजनाओं से जुड़े अंशधारकों की संख्या 3.33 करोड़ थी। 

विज्ञापन


सालाना आधार पर 21.63 फीसदी की वृद्धि
पीएफआरडीए ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि सालाना आधार पर यह 21.63 फीसदी वृद्धि को बताता है। पीएफआरडीए आंकड़े के अनुसार अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या जनवरी 2021 में 31.17 फीसदी बढ़कर 2.65 करोड़ पहुंच गयी जो एक साल पहले इस दौरान 2.02 करोड़ थी। नियामक के अनुसार एनपीएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या जनवरी 2021 में 3.74 फीसदी बढ़कर 21.61 लाख रही जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों का आधार 7.44 फीसदी बढ़कर 50.43 लाख रहा। 
विज्ञापन


एनपीएस के तहत सभी नागरिक श्रेणी में अंशधारकों की संख्या 31.72 फीसदी बढ़कर 14.95 लाख जबकि कॉरपोरेट क्षेत्र में 17.71 फीसदी बढ़कर 10.90 लाख पहुंच गई। पीएफआरडीए ने कहा कि एनपीएस लाइट के तहत एक अप्रैल, 2015 से पंजीकरण की मंजूरी नहीं है। इसके अंतर्गत अंशधारकों की संख्या जनवरी 2021 के अंत में 43.07 लाख रही। एनपीएस लाइट उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। पीएफआरडीए के अनुसार 31 जनवरी 2021 तक कुल पेंशन प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 5,56,410 करोड़ रुपये रही जो सालाना आधर पर 35.94 फीसदी वृद्धि को बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीपी से भी खोल सकते हैं NPS खाता
मालूम हो कि हाल ही में पीएफआरडीए ने एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा पेश की थी। पीएफआरडीए पहले से ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीए खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। नियामक ने एनपीएस खाता खोलने तथा उसे और आसान बनाने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत अंशधारक अब ओटीपी के जरिए अपना एनपीएस खाता खोल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed