फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government revised aadhaar card guidelines bank account open rules KYC process

खुशखबरी: अब आसानी से बदल सकेंगे आधार पर पता, बैंक खाता खोलने में भी आसानी

Thu, 14 Nov 2019 10:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 Nov 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
government revised aadhaar card guidelines bank account open rules KYC process

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। इसलिए सरकार ने आधार में जरूरी जानकारी के बदलाव व अन्य सुविधाओं को आसान बनाने में कई प्रयास किए हैं।

विज्ञापन

आसानी से बदल सकेंगे आधार पर दर्ज पता

बुधवार को जारी अधिसूचना से करोड़ों नागरिकों को राहत मिली है। इसके मुताबिक अब आधार पर दर्ज पता आसानी से बदला जा सकेगा। सरकार ने प्रवासियों के लिए स्वघोषणा के माध्यम से आधार पर पता बदलने की अनुमति दी है। जो लोग केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे हैं लेकिन पता कोई और देना चाहते हैं (जो आधार कार्ड पर लिखे पते से अलग है), उनके लिए अब आसानी होगी क्योंकि वे स्वघोषित पता दे सकते हैं।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Children's Day पर बेटी के नाम इस सरकारी योजना में करें निवेश, मिलेंगे 74 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में खाता खुलवाने में होगी आसानी

इससे करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है। सर्वाधिक लाभ प्रवासी मजदूरों को होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मजदूरों को अब बैंक में खाता खुलवाने में आसानी होगी। उनके आधार पर पता उनके घर का होता था और काम किसी दूसरे शहर में करते थे। ऐसे में वे जहां रहते थे, वहां उन्हें बैंक खाता खोलने में दिक्कत होती थी। लेकिन स्वघोषित पता बताने से उन्हें समस्या नहीं होगी। यानी अब बैंक खाता खुलवाने के लिए या केवाईसी अपडेट के लिए अलग से एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहकों को केवल स्वघोषित पता बताना होगा। 





दरअसल बैंक में खाता खुलवाने के लिए केवाईसी फॉर्म भरना होता है। बैंक इस फॉर्म के जरिए अपने ग्राहकों के बारे में जानकारी मिलती है। इस प्रकिया के तहत ग्राहकों के लेनदेन पर नजर रखी जाती है। साथ ही इससे मनी लॉड्रिंग या किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होती है। अब ऐसे लोग स्वघोषित पता दे सकत हैं। 

यह भी पढ़ें: Children's Day: बच्चों के नाम रोजाना 206 रुपये निवेश कर पाएं 27 लाख रुपये


बता दें कि यह बदलाव मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड की देखरेख) नियम में संशोधन के जरिये किया गया है। इस नियम में बदलाव करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed