{"_id":"5c9e157abdec22145601231a","slug":"government-keeps-interest-rates-on-small-saving-scheme-steady-model-code-of-conduct-becomes-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीपीएफ और सुकन्या बचत योजनाओं की ब्याज दर में नहीं हुआ बदलाव","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पीपीएफ और सुकन्या बचत योजनाओं की ब्याज दर में नहीं हुआ बदलाव
Fri, 29 Mar 2019 06:59 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 29 Mar 2019 06:59 PM IST
सार
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और भविष्य निधि कोष (पीपीएफ) आठ फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- किसान विकास पत्र (केवीपी) पर 7.7 फीसदी का ब्याज मिलेगा
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर को 8.7 फीसदी पर कायम रखा गया है।
- सुकन्या समृद्धि योजना में अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.5 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
केंद्र सरकार ने डाकघरों व विभिन्न बैंकों में चलने वाली लघु बचत योजनाओं के ब्याज दरों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। अब इन योजनाओं पर ब्याज दरों को घटाने या फिर बढ़ाने का फैसला जून में नई सरकार द्वारा लिया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को 2018-19 की चौथी तिमाही के बराबर यानी यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीएफ, एनएससी पर यह रहेगी ब्याज दर
वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार तिमाही के दौरान राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और भविष्य निधि कोष (पीपीएफ) आठ फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं किसान विकास पत्र (केवीपी) पर 7.7 फीसदी का ब्याज मिलेगा और यह 112 माह में परिपक्व होगा। लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को 2018-19 की चौथी तिमाही के बराबर यानी यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
वरिष्ठ नागरिकों को मिलता रहेगा ज्यादा लाभ
पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर को 8.7 फीसदी पर कायम रखा गया है। वरिष्ठ नागरिक योजना पर ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है। इसी तरह बचत जमा पर ब्याज दर को चार फीसदी सालाना पर यथावत रखा गया है। छोटी लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.5 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।एक से पांच साल की मियादी जमा पर 7 से 7.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा जिसका भुगतान तिमाही आधार पर होगा। वही पांच साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर ब्याज दर 7.3 फीसदी होगी।