{"_id":"5ef9a36277ed5f381a699c08","slug":"government-is-going-to-change-a-rule-in-atal-pension-yojna-you-may-know-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, जानिए क्या मिलेगी सुविधा?","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एक जुलाई से अटल पेंशन योजना में बड़ा बदलाव, जानिए क्या मिलेगी सुविधा?
Mon, 29 Jun 2020 01:46 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से अटल पेंशन योजना में हो सकता है बदलाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अटल पेंशन खाताधारक हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि एक जुलाई से सरकार ने अटल पेंशल योजना में क्या बदलाव करने का एलान किया है। एक जुलाई से अटल पेंशन योजना के खातों में से मासिक योगदान का ऑटो डेबिट होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बैंकों को अटल पेंशन योजना के ऑटो डेबिट को 30 जून तक रोकने का निर्देश दिया था। जिसके आधार पर अब एक जुलाई से ऑटो डेबिट सुविधा एक बार फिर शुरू हो जाएगी। दरअसल अप्रैल में पीएफआरडीए ने कोरोना वायरस को देखते हुए ये फैसला लिया था।
विज्ञापन
इस स्कीम के तहत ज्यादातर सब्सक्राइबर्स समाज के निचले तबके हैं और कोरोना के बीच लॉकडाउन की वजह से ये लोग ज्यादा संकट का सामना कर रहे हैं। पीएफआरडीए के हाल ही के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जुर्माने का ब्याज उस स्थिति में नहीं लगेगा, जब सब्सक्राइबर की पेंशन स्कीम अकाउंट को 30 सितंबर 2020 से पहले नियमित किया जाता है।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर बैंकों की ओर से योगदान में देरी होने पर जुर्माना इकट्ठा किया जाता है। अटल पेंशन स्कीम के आधिकारित बेवसाइट के अनुसार इसमें 100 रुपये प्रति महीने तक पर एक रुपये प्रति महीने का चार्ज है। इसके अलावा 101 रुपये और 500 रुपये के बीच पर दो रुपये प्रति महीना है।
501 रुपये और 1000 रुपये के बीच योगदान होने पर पांच रुपये प्रति महीने का जुर्माना है। 1,001 रुपये को पार करने पर दस रुपये प्रति महीने का जुर्माना लगेगा।
क्या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन की शुरुआत देश के कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को बेहतर भविष्य देना था। इसमें 18-40 साल का भारतीय व्यक्ति योगदान कर सकता है। अगर 18 साल में 1000 रुपये से 5000 रुपये मासिक स्कीम के लिए योजना से जुड़ते हैं तो आपका योगदान 42 रुपये प्रति माह से 210 रुपये प्रति माह से शुरू होगा।
अगर कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 रुपए से लेकर 1,454 रुपए प्रतिमाह तक का मासिक योगदान करना होगा। उम्र बढ़ने के साथ साथ आंशिक योगदान उसी अनुपात में बढ़ता जाएगा।