फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government changes rules in kisan vikas patra scheme, will mature in 9.5 years

9.5 साल में दोगुना होगा इस योजना में पैसा, सरकार ने बदले नियम

Sat, 04 Jan 2020 05:02 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 04 Jan 2020 05:02 PM IST
सार

अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं और उस पर दोगुना पैसा कमाना चाहते हैं, तो फिर केंद्र सरकार की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
government changes rules in kisan vikas patra scheme, will mature in 9.5 years
- फोटो : SELF

विस्तार

केंद्र ने किसान विकास पत्र योजना के 2014 से चल रहे नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिन नियमों को बदला गया है, उनमें निवेश से लेकर के मैच्योरिटी और खाते को बंद करना तक शामिल है। 

विज्ञापन

9.5 साल में दोगुना होगा निवेश

भारत सरकार ने अपने पंत्राक संख्या जीएसआर 920 (ई) जो कि 12 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था, उसके तहत किसान विकास पत्र 2014 के नियम बदले गए हैं। अगर आज की तारीख (4 जनवरी 2020) को कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये जमा करता है, तो फिर चार जून 2029 को यह एक लाख रुपये बन जाएगा। 

विज्ञापन

इतना करना होगा कम से कम निवेश

केवीपी में कम से कम किसी भी व्यक्ति को एक हजार रुपये का निवेश करना होगा। निवेश 100 के गुणांक में होगा। हालांकि इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियमों के अनुसार मैच्योरिटी पर निवेशक को जमा पर दोगुना पैसा मिलेगा। मैच्योरिटी के बाद निवेशक को फॉर्म 2 भरकर के संबंधित पोस्ट ऑफिस जमा करना होगा। उसके बाद लोगों को पैसा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। केवीपी को सरकार छोटी बचत योजनाओं के अंतगर्त चला रही है। इन पर मिलने वाला ब्याज हर तीन महीने में बदलता है। फिलहाल इस योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 

बच्चों के नाम पर भी खरीद सकते हैं केवीपी

किसान विकास पत्र को किसी भी डाकघर से खरीदा जा सकता है। यह बच्चों के नाम पर भी बड़ों के द्वारा खरीदा जा सकता है। दो लोग भी इसको संयुक्त तौर पर खरीद सकते हैं। इस खाते को मैच्योरिटी से पहले भी बंद किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए केवीपी खरीदे व्यक्ति को फॉर्म-3 भरकर के देना होगा। ऐसा करने के लिए नियम है कि खाताधारक अथवा संयुक्त खाताधारक की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed