फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government changed PPF rules account extension rules due to coronavirus

सरकार ने बदला PPF का नियम, ग्राहक उठा सकते हैं इस खास सुविधा का लाभ

Tue, 07 Jul 2020 01:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 Jul 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
government changed PPF rules account extension rules due to coronavirus
निवेश - फोटो : Amar Ujala

लॉकडाउन की वजह से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) धारकों के लिए सरकार ने राहत भरा फैसला किया है। जिनके खाते परिपक्व हो चुके हैं और वह इसकी अवधि बढ़ाना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर अतिरिक्त निवेश पर ब्याज नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


डाक विभाग के अनुसार, आम तौर पर पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी के साल भर के भीतर अवधि बढ़ाने का आवेदन करना होता है। यानी अगर आपका खाता 31 मार्च 2019 को मैच्योर हो चुका है, तो इसकी अवधि बढ़ाने के लिए 31 मार्च 2020 तक आवेदन करना जरूरी है। इस बार कोविड-19 महामारी वह लॉकडाउन की वजह से आज सुधार को की सहूलियत के लिए तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज से पांच दिनों तक सरकार सस्ते में बेचेगी सोना, मुनाफा कमाने के लिए जल्द करें निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीएफ खाते की परिपक्वता अवधि 15 साल होती है। जिसे 15 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। अंशधारक किस का आवेदन अपने पंजीकृत मेल आईडी के जरिए कर सकते हैं।


आवेदन से चूके तो नए निवेश पर ब्याज नहीं
आन सुधारक ने अगर खाते की अवधि बढ़ाने का आवेदन नहीं किया तो परिपक्वता अवधि के बाद खाते में किए गए निवेश पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। अंशधारक चाहे तो खाते की अवधि नए निवेश के साथ बढ़ा सकता है अथवा बिना निवेश के भी अगले 15 साल तक ब्याज ले सकता है। नए निवेश पर ब्याज के लिए फॉर्म जमा करना जरूरी होगा। लेकिन अगर यह फॉर्म नहीं जमा किया जाता है तो भी खाते में पड़े पुराने निवेश पर ब्याज पहले की तरह मिलता रहेगा। जब तक खाता बंद नहीं करा दिया जाता है।

टैक्स छूट के लिए भी आवेदन जरूरी
पीपीएफ खाता धारक को परिपक्वता अवधि के बाद किए गए निवेश पर अगर आयकर की धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ लेना है, तो भी आवेदन फॉर्म जमा करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर आयकर विभाग उसके निवेश पर संबंधित आकलन वर्ष के रिटर्न में छूट नहीं देगा ईपीएफ पर मौजूदा ब्याज दर 7.10 फीसदी है। आयकर विभाग ने पिछले वित्त वर्ष में कर छूट के लिए निवेश की अवधि भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यानी इस महीने के आखिर तक किए गए निवेश पर भी 2019-20 के लिए आयकर छूट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed