फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   got diwali bonus than use it in these instruments for better return

लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो दिवाली के बोनस को यहां करें निवेश

Sat, 03 Nov 2018 04:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
got diwali bonus than use it in these instruments for better return

दिवाली का हर साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पांच दिनों के इस त्योहार में एक आम आदमी सबसे ज्यादा पैसा खर्च भी करता है। इस समय एक और चीज का लोगों का इंतजार होता है और वो है बोनस। बोनस एक तरह से अतिरिक्त पैसा होता है, जिसके आने से कई लोगों के लिए त्योहार मनाना आसान हो जाता है। लेकिन अगर हम इस पैसे को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करेंगे तो फिर लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


ऐसे करें बोनस के पैसे का सही इस्तेमाल

बोनस में मिली रकम का अगर आप सही तरीकों से इस्तेमाल करेंगे तो फिर निश्चय ही लाभ मिलेगा। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो फिर हमारी सलाह है कि बोनस का उपयोग आप कार्ड का बिल चुकाने में कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं तो फिर यह आपका क्रेडिट स्कोर खराब कर सकता है। अगर आप पूरी राशि को अदा नहीं कर सकते हैं तो भी जितना ज्यादा पैसा जमा कर सकें, उतना कर दें। 
विज्ञापन


इन जगह कर सकते हैं निवेश

बोनस की रकम का इस्तेमाल आप निवेश करने के लिए भी कर सकते हैं। यह पैसा आप रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, शादी, स्वास्थ्य बीमा, गाड़ी खरीदने आदि के लिए भी कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि एक साथ बड़ी राशि आप जमा कर सकेंगे, जिस पर ब्याज भी काफी अच्छा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनस की रकम को ऐसे कर सकते हैं खर्च

अगर आपके पास बोनस की रकम बहुत ज्यादा बची हुई है तो फिर उसका इस्तेमाल घर की बड़ी जरूरत खरीदने के लिए भी किया जा सकता है। इस रकम से आप टीवी, फ्रिज, कार, बाइक, वॉशिंग मशीन जैसी उपयोगी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको क्रेडिट कार्ड या फिर पर्सनल लोन लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे आप 16 से 24 फीसदी ब्याज नहीं देना पड़ेगा। 


जा सकते हैं छुट्टियों पर

आप इस पैसे का इस्तेमाल छुट्टियों में घूमने के लिए भी कर सकते हैं। छुट्टियों के लिए लोन लेने से बेहतर है कि आप बोनस की रकम का इस्तेमाल इसके लिए करें। ऐसा होने से आप परिवार को भी काफी खुशियां दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed