{"_id":"f8ec46e0ca9a61ee73f909938c732719","slug":"get-more-loans-for-house-repairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मरम्मत के लिए मिलेगा ज्यादा कर्ज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
मकान मरम्मत के लिए मिलेगा ज्यादा कर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब इन क्षेत्रों के निवासियों को अपने मकान में अतिरिक्त निर्माण और उसकी मरम्मत के लिए ज्यादा कर्ज मिल सकेगा।
विज्ञापन
शहरी कोऑपरेटिव बैंक इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपए तक और कस्बों में पांच लाख रुपए तक का कर्ज देंगे। अभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक लाख रुपए और कस्बों के लिए दो लाख रुपए तक का कर्ज मिलता है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार प्राथमिक शहरी कोऑपरेटिव बैंकों द्वारा घरों के लिए कर्ज देने की सीमा बढ़ा दी गई है। इससे बैंक अब प्राथमिकता क्षेत्र के तहत पांच लाख रुपए तक का कर्ज दे सकेंगे।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने इसके अलावा कहा है कि शहरी कोऑपरेटिव बैंकों के लिए बढ़ी हुई सीमा के साथ हाउसिंग सेक्टर के कर्ज प्राथमिकता क्षेत्र के तहत आएंगे। आरबीआई के इस कदम से बैंक ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को कर्ज देंगे।