फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   atm card cheque book will be blocked

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्टः 1 जनवरी से बंद हो जाएगा यह वाला एटीएम कार्ड, चेक बुक

Fri, 07 Dec 2018 01:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
atm card cheque book will be blocked

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट है। 1 जनवरी से आपका पुराना जारी किया गया एटीएम कार्ड और चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब सभी बैंक अपने ग्राहकों ऐसा करने के लिए संदेश भी भेज रहे हैं। 

विज्ञापन


एसबीआई पहले ही कर देगा बंद 

हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहले से ही इस तरह की चेक बुक का प्रयोग करना बंद देगा। अब एसबीआई के ग्राहक 12 दिसंबर से पुरानी चेक बुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एसबीआई ने चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी करने के लिए ग्राहकों को मैसेज भेजना भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


आरबीआई ने करीब 3 माह पहले बैंकों को निर्देश देते हुए कहा था कि 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएस चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करें। आरबीआई के निर्देश के पालन में बैंक ऐसे चेक को लेना पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी सहित अन्य बैंकों ने भी जारी की डेडलाइन

एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित अन्य बैंकों ने भी पुराने चेक बुक का इस्तेमाल करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी है। बैंक का कहना है कि 1 जनवरी 2019 से सीटीएस चेक का इस्तेमाल ग्राहक  कर सकेंगे। पुराने चेक का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक जल्द से जल्द नई चेक बुक के लिए आवेदन कर दें, क्योंकि पुरानी चेक बुक नए साल से पूरी तरह से बेकार हो जाएगी। 

ब्लॉक होगा पुराना एटीएम कार्ड

atm card cheque book will be blocked

अगर आपके पास बैंक द्वारा जारी किया गया पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला एटीएम कार्ड है तो फिर वो 1 जनवरी से पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा। 1 जनवरी से केवल ईएमवी चिप वाला एटीएम कार्ड ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। हालांकि एसबीआई ने 28 नवंबर को ही पुराने डेबिट कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था। 

पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी मशीन

पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है।  अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।

एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।

दो हैं तरीके

अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।

अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed