बैंक ग्राहकों के लिए अलर्टः 1 जनवरी से बंद हो जाएगा यह वाला एटीएम कार्ड, चेक बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट है। 1 जनवरी से आपका पुराना जारी किया गया एटीएम कार्ड और चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब सभी बैंक अपने ग्राहकों ऐसा करने के लिए संदेश भी भेज रहे हैं।
एसबीआई पहले ही कर देगा बंद
हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहले से ही इस तरह की चेक बुक का प्रयोग करना बंद देगा। अब एसबीआई के ग्राहक 12 दिसंबर से पुरानी चेक बुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एसबीआई ने चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी करने के लिए ग्राहकों को मैसेज भेजना भी शुरू कर दिए हैं।
आरबीआई ने करीब 3 माह पहले बैंकों को निर्देश देते हुए कहा था कि 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएस चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करें। आरबीआई के निर्देश के पालन में बैंक ऐसे चेक को लेना पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं।
पीएनबी सहित अन्य बैंकों ने भी जारी की डेडलाइन
एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित अन्य बैंकों ने भी पुराने चेक बुक का इस्तेमाल करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी है। बैंक का कहना है कि 1 जनवरी 2019 से सीटीएस चेक का इस्तेमाल ग्राहक कर सकेंगे। पुराने चेक का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक जल्द से जल्द नई चेक बुक के लिए आवेदन कर दें, क्योंकि पुरानी चेक बुक नए साल से पूरी तरह से बेकार हो जाएगी।
ब्लॉक होगा पुराना एटीएम कार्ड
अगर आपके पास बैंक द्वारा जारी किया गया पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला एटीएम कार्ड है तो फिर वो 1 जनवरी से पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा। 1 जनवरी से केवल ईएमवी चिप वाला एटीएम कार्ड ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। हालांकि एसबीआई ने 28 नवंबर को ही पुराने डेबिट कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था।
पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी मशीन
पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है। अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।
एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।
दो हैं तरीके
अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।
अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।