फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

1 अप्रैल से पहले निपटा लें यह 12 जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी

Tue, 26 Mar 2019 05:23 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Tue, 26 Mar 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front
वित्तीय वर्ष 2018-19 को खत्म होने में अब केवल पांच दिन बचे हैं। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2019-20 शुरू हो जाएगा। अमूमन हर वित्तीय वर्ष या फिर महीने की शुरुआत में कई इस तरह के बदलाव होते हैं, जो कि हमारी जिंदगी पर काफी असर डालते हैं। ऐसे में अगर आपने इन पांच दिनों में यह 12 जरूरी कार्यों में काफी बदलाव आ जाएगा। 
विज्ञापन

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

पैन कार्ड रद्दी

31 मार्च तक अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो फिर यह 1 अप्रैल से रद्दी हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार ऐसा करना आपके लिए काफी जरूरी है। ऐसे नहीं करने पर आप अगले वित्त वर्ष में आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही बैंकिंग कार्यों में भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

केबल टीवी, डीटीएच बंद 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों के अनुसार आपको अपने टीवी चैनल का पैकेज चुनना होगा। इसके लिए भी समय सीमा 31 मार्च को खत्म हो रही है। अगर आपने अपने केबल या डीटीएच ऑपरेटर के पास चुने हुए चैनलों के बारे में जानकारी नहीं दी तो फिर यह बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

नहीं चलेंगे फिजीकल शेयर

अगर आपके पास किसी भी कंपनी के फिजीकल शेयर हैं, तो उनकी खरीद-फरोख्त 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगी। अब 1 अप्रैल, 2019 से केवल डीमैट शेयरों की खरीद-फरोख्त हो पाएगी। इसके बारे में सेबी पहले से ही आदेश जारी कर चुका है। 

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख

31 मार्च तक आपको वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करना होगा। इसके लिए आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। हालांकि छोटे करदाताओं (पांच लाख रुपये की आय तक) को एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही 2017-18 के रिटर्न में किसी तरह की कोई गलती की है, तो उसमें भी सुधार की अतिंम तिथि 31 मार्च है। 

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

महंगी हो जाएंगी कारें-बाइक

1 अप्रैल से गाड़ी खरीदना महंगा हो जाएगा। कई कार व बाइक बनाने वाली कंपनियों ने इसके लिए पहले ही एलान कर दिया है। गाड़ियां करीब 25 हजार रुपये तक महंगी होने की आशंका है। 

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

सस्ता होगा घर खरीदना

1 अप्रैल, 2019 से मकान खरीदना काफी सस्ता हो जाएगा। जीएसटी परिषद ने 24 फरवरी और 19 मार्च को हुई पिछली बैठक में किफायती दर के निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी दर को घटा कर एक फीसदी कर दिया था। अन्य श्रेणी के मकानों पर कर की दर कम कर पांच फीसदी कर दी गयी। 

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

सस्ता होगा जीवन बीमा खरीदना

जीवन बीमा खरीदना सस्ता होने जा रहा है। इस नए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होगा। कंपनियां मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करना 1 अप्रैल से शुरू करेंगी। अभी तक बीमा कंपनियां 2006-08 के डाटा का इस्तेमाल कर रहीं थी, जो कि अब बदलकर 2012-14 का हो जाएगा। इस आंकड़े के जरिए ही लोगों की प्रत्येक हजार बीमित लोगों और मृत्यु का पता चलता है।

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

सस्ता होगा लोन लेना

अप्रैल से सभी तरह का लोन लेना काफी सस्ता हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अब एमसीएलआर के बजाए, आरबीआई द्वारा तय किए गए रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। इससे सभी तरह का कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है। बैंक अपने कर्ज की गणना अलग-अलग बेंचमार्क से करते हैं। जिन ग्राहकों के कर्ज माजिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) बेंचमार्क से जुड़े हैं, उनके कर्ज में कमी आएगी। इसके अलावा बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) या बेस रेट से जुड़े लोन पर इस कटौती का कोई असर नहीं होगा।

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

जीएसटी रिटर्न 

कारोबारियों के लिए वार्षिक जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। ऐसे में जिन कारोबारियों ने अभी तक रिटर्न नहीं भरा है तो उनके लिए यह समय सीमा है। इसके तहत कारोबारियों को बिक्री, खरीद और इनपुट टैक्स क्रेडिट की पूरी जानकारी देनी होंगी।

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

आयकर के नए नियम

1 अप्रैल से आयकर के नए नियम लागू होंगे, जिनकी इस बार के अंतरिम बजट में घोषणा की गई थी। इसमें पांच लाख रुपये आयकर सीमा पर टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार रुपये, बैंक में जमा पर 40 हजार का तक के ब्याज पर टैक्स फ्री, किराये पर टीडीएस की सीमा 2.40 लाख रुपये आदि शामिल हैं। 

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

गाड़ियों में लगेगी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट

वाहन निर्माताओं के लिए अप्रैल 2019 से हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) देना अनिवार्य होगा। इस नंबर प्लेट के बिना गाड़ी शोरूम से बाहर नहीं निकलेगी।  इसे पाने के लिए परिवहन विभाग में लाइन लगाकर इंतजार नहीं करना होगा।

from april 1 these 12 changes will affect your life on financial front

रेलवे जारी करेगा संयुक्त पीएनआर

भारतीय रेलवे 1 अप्रैल से ऐसे यात्रियों के लिए संयुक्त पीएनआर जारी करेगा, जो अपनी यात्रा दो ट्रेन से करेंगे। अगर यात्रियों की पहली ट्रेन लेट हो जाती है और इसके चलते उनकी अगली ट्रेन छूट जाती है तो वे बिना कोई पैसे दिए आगे की यात्रा रद्द कर सकेंगे। अभी एक यात्रा के लिए दो ट्रेन बुक करने पर यात्रियों के नाम पर दो पीएनआर नंबर जनरेट होते हैं। नए नियम लागू होने के बाद दोनों पीएनआर को लिंक कर दिया जाएगा। इससे रिफंड मिलना भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed