फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   four private banks increases mclr, loan emi to rise

चार प्रमुख बैंकों ने दिया आम आदमी को झटका, होम लोन लेना हुआ महंगा

Wed, 05 Dec 2018 04:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
four private banks increases mclr, loan emi to rise

देश के चार प्रमुख बैंकों ने आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है। इन बैंकों से होम लोन सहित अन्य प्रकार का लोन लेने पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। जिन चार बड़े बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है उनमें आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, डीसीबी बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन


10 बीपीएस की बढ़ोतरी

चारों बैंकों ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है।  देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने अपने एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक का एक साल के लिए एमसीएलआर अब 8.8 फीसदी हो गया है। अन्य समयवधि के लिए एमसीएलआर 8.55 फीसदी और 8.75 फीसदी के बीच हो गया है। 
विज्ञापन


यूनियन बैंक ने भी एमसीएलआर की दर को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है। लक्ष्मी विलास बैंक ने भी लोन की दरों को 0.05 फीसदी से 0.15 फीसदी बढ़ा दिया है। डीसीबी बैंक ने भी एमसीएलआर की दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर पड़ेगा असर

एमसीएलआर के बढ़ने से आपके कार व घर के लोन की ईएमआई के अलावा टू-व्हीलर लोन, पढ़ाई के लिए लोन, पर्सनल लोन सभी पर असर पड़ेगा। 

फेस्टिव सीजन में इनने की थी बढ़ोतरी

होम लोन देने वाली प्रमुख कंपनी एचडीएफसी ने फेस्टिव सीजन में  खुदरा प्रधान ऋण दर (आरपीएलआर) में तत्काल प्रभाव से 10 आधार अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की।

विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण की नई दरें 8.80 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच होंगी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को अल्प अवधि के ऋण पर एमसीएलआर दर में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो सोमवार से लागू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed