फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   four banks reduced their loan rate by 0.45 percent before festive season

फेस्टिव सीजन से पहले 4 बैंकों ने किया होम-कार लोन सस्ता, ब्याज दरों में की 0.45 फीसदी तक की कटौती

Thu, 07 Sep 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 07 Sep 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
four banks reduced their loan rate by 0.45 percent before festive season
home loan
फेस्टिव सीजन शुरू होने अब केवल 2 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में देश के चार सरकारी बैंकों ने होम-कार लोन को सस्ता करके लोगों को बड़ी राहत दी है। इन बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में 0.45 फीसदी तक की कटौती की है, जिससे होम लोन और कार लोन की ईएमआई थोड़ी कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


इन बैंकों ने कर्ज किया सस्ता
जिन बैंकों ने अपने लोन को कम किया है, उनमें इंडियन बैंक, विजया बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एमसीएलआर में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने सस्ता किया अपना MCLR रेट
सभी बैंकों ने अपने एमसीएलआर रेट में कटौती की है। इंडियन बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड लेंडिंग (MCLR) में 0.15 फीसदी की कटौती की है। विजया बैंक ने एक साल के लिए अपने लोन रेट में  0.15 फीसदी कटौती करके इसे 8.50 फीसदी कर दिया है। आईडीबीआई बैंक ने भी विभिन्न अवधि के कर्ज पर 0.05 फीसदी से लेकर 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। 


पंजाब एंड सिंध बैंक ने ओवरनाइट कर्ज के लिए 0.45 फीसदी कटौती कर इसे 8.15 फीसदी कर दिया है। यह फिलहाल 8.60 फीसदी था। बैंक ने एक महीने के कर्ज पर MCLR  0.40 फीसदी घटाकर 8.20 फीसदी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed