फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   four banks including hdfc and sbi announces reduction in mclr, home loans become cheaper

एचडीएफसी सहित इन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, सस्ता होगा घर खरीदना

Fri, 08 Mar 2019 04:56 PM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 08 Mar 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
four banks including hdfc and sbi announces reduction in mclr, home loans become cheaper

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा फरवरी माह में रेपो रेट में कटौती करने के बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को कम कर दिया है। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा कटौती की घोषणा के बाद पांच फरवरी से लेकर के अब तक कुल चार बैंक (एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक) ऐसा कर चुके हैं। 

विज्ञापन

एचडीएफसी ने की पांच बेसिस प्वाइंट की कटौती

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में शुमार एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में पांच बेसिस प्वाइंट की कटौती करने का एलान किया है। बैंक ने दो और तीन साल की अवधि वाले लोन को अब 8.85 फीसदी और नौ फीसदी कर दिया है। हालांकि बैंक ने अन्य अवधि के लोन की ब्याज दरों में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। 

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने की 10 बीपीएस की कटौती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पांच मार्च को अपने एक साल की अवधि वाले सभी तरह के लोन के लिए एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की थी। अब बैंक का नया एमसीएलआर 8.25 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक ने 27 फरवरी को ब्याज दरों में 10 बीपीएस की कटौती का एलान किया था। बैंक ने एक साल की अवधि वाले लोन की ब्याज दर 8.55 फीसदी से घटाकर के 8.45 फीसदी कर दिया था। तीन साल के लिए एमसीएलआर 8.65 फीसदी किया था।

सबसे पहले किया था एसबीआई ने एलान

आठ फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दरों में कटौती का एलान किया था। बैंक ने 30 लाख रुपये के लोन में ब्याज दरों में पांच बीपीएस की कमी करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed