फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   for new pan card aadhaar becomes mandatory, government notifies new rule

24 घंटे में नहीं कराया आधार को पैन से लिंक तो हो जाएगा कैंसिल

Thu, 29 Jun 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 29 Jun 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
for new pan card aadhaar becomes mandatory, government notifies new rule
फाइल फोटो

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। इसके अलावा जिन लोगों का आधार और पैन कार्ड पहले से बना हुआ है, उनको दोनों कार्ड एक दूसरे से लिंक कराने के लिए केवल एक दिन बचा हैं। अगर आपने पैनकार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो ये कैंसिल भी हो सकता है। 

विज्ञापन


नहीं फाइल कर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न 
केंद्र सरकार ने आधार को पैन से लिंक करने के लिए नए नियमों को नोटिफाई कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए गए फैसले के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है इससे पहले सरकार ने आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। 
विज्ञापन


पैन कार्ड हो सकता है कैंसिल
अगर आपके पास पैन कार्ड है, पर आधार कार्ड नहीं है तो भी आपका पैन कार्ड कैंसिल नहीं होगा। पर अगर आप 1 जुलाई के बाद पैन कार्ड बनाने की सोच रहे हैं, तो पहले आधार कार्ड बनवा लें। क्योंकि बिना आधार कार्ड और यूआईडी के 1 जुलाई के बाद कोई भी पैन कार्ड नहीं बनेगा। भारत सरकार के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) ने ये जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए पैन के लिए भी देना होगा आधार नंबर

for new pan card aadhaar becomes mandatory, government notifies new rule
aadhar

सीबीडीटी द्वारा जारी बयान के मुताबिक 1 जुलाई से बनने वाले सभी पैन कार्ड में आधार नंबर और इनरोलमेंट आईडी का उल्लेख आवश्यक होगा। बिना इसके किसी भी आवेदन पर विचार ही नहीं किया जाएगा।

SMS से करा सकेंगे पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, अपनाना होगा ये प्रोसेस

-- एसएमएस सेवा का उपयोग वो ही टैक्सपेयर्स कर सकेंगे, जिनका आधार और पैन कार्ड में नाम एक जैसा होगा और इसमें किसी तरह का कोई अंतर नहीं होगा। 

-- 567678 या फिर 56161 पर एसएमएस करना होगा

-- एसएमएस इस फॉर्मेट में करना होगा---- UIDPAN<स्पेस><12 अंकों का आधार नंबर><स्पेस>10 डिजिट पैन नंबर

यह करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको मोबाइल पर मैसेज भेजकर बताएगा की पैन को आधार से लिंक  कर दिया गया है। 

इन वेबसाइट पर मिल रही है आधार को पैन से लिंक कराने की सुविधा
फिलहाल इस सर्विस को तीन वेबसाइट पर शुरू किया गया है, जिनमें www.incometaxindia.gov.in, www.tin-nsdl.com और www.utiitsl.com शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed