{"_id":"5abcb4d54f1c1bf8298b47e0","slug":"follow-these-three-steps-to-generate-your-own-virtual-aadhaar-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन 3 स्टेप्स को करें फॉलो, आसानी से घर बैठे पा सकेंगे अपना वर्चुअल आधार नंबर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इन 3 स्टेप्स को करें फॉलो, आसानी से घर बैठे पा सकेंगे अपना वर्चुअल आधार नंबर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको डर है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे।
क्या होगा फायदा
इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं।
फॉलो करें यह स्टेप्स
सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नीचे की तरफ आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा।
आएंगे दो ऑप्शन
ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे। पहला नई वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को रिट्राइव करने के लिए। आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा।