फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   follow these steps to get rid of wrong insurance policy

गलत पॉलिसी से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये उपाय

Fri, 21 Dec 2012 11:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 11:42 AM IST
विज्ञापन
follow these steps to get rid of wrong insurance policy

कभी-कभी इंश्योरेंस पॉलिसी की चमक-दमक में इसकी सच्चाई छुप जाती है। ऐसे में गलत इंश्योरेंस पॉलिसी से छुटकारा पा लेना ही समझदारी भरा कदम है। जितना प्रीमियम दे रहें हैं उसके मुकाबले कम रिटर्न मिलने पर पैसे वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन


15 दिनों में पैसे वापस लेना फायदेमंद
यदि आप पॉलिसी खरीदने के 15 दिन के भीतर पैसे वापस लेते हैं तो कोई परेशानी नहीं होगी। इस पीरियड को बीमा पॉलिसी का 'फ्री लुक पीरियड' कहा जाता है। कुछ इंश्योरेंस कंपनियों में इसकी सीमा अधिक भी होती है। कंपनियां अपने चार्ज की कटौती करके बीमाकर्ता को पैसे वापस कर देती है।
विज्ञापन


लैप्स होने दें बीमा पॉलिसी को
इसके अलावा एक अन्य उपाय है पॉलिसी लैप्स होने देना। पॉलिसी लौटने से संबंधित फ्री लुक पीरियड का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं तो अग्रिम भुगतान कर पॉलिसी लैप्स होने दें। इस प्रक्रिया में बीमाकर्ता को कुछ नहीं मिलता। इसमें प्रीमियम को जब्त कर लिया जाता है। साथ ही लाइफ कवर भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब करें पॉलिसी को सरेंडर
परंपरागत बीमा पॉलिसी पर मिलने वाला रिटर्न 5-7 फीसदी होता है। पॉलिसी को खरीदने के तीन साल के बाद उसे सरेंडर किया जा सकता है। जैसे ही आप किसी पॉलिसी को सरेंडर करते हैं तो तुरंत प्रभाव से जीवन बीमा कवर खत्म हो जाता है। टर्म प्लान के अलावा दूसरी सभी पॉलिसी में सरेंडर वैल्यू होती है। यह पहले साल के बाद किए गए सभी प्रीमियम के 30-50 प्रतिशत के स्तर पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed