{"_id":"8353fa62-8b8e-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"follow-these-caution-to-avoid-credit-card-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से बचना है तो बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से बचना है तो बरतें ये सावधानियां
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं ने बैंकों के अलावा साइबर एक्सपर्ट की चिंताएं बढ़ा दी है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि जब भी हम क्रेडिट कार्ड उपयोग करें कुछ खास सावधानियां बरतें। इससे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
वेबसाइट की सुरक्षा जांच लें
अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए आप जिस वेबसाइट से ट्रांजेक्शन कर रहे हैं वह सुरक्षित है या नहीं, इसकी जांच जरूर कर लें। यह जानने का सहज तरीका यह है कि जिस वेबसाइट की शुरुआत https होती है, वह सुरक्षित है। http के बाद s इस बात का सूचक है कि वेबसाइट सुरक्षित है। इसके अलावा उसी वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करें, जिसमें दाहिनी ओर लॉक यानी ताले का चिह्न बना हो।
विज्ञापन
देश में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए दो चरण होते हैं। पहला सीवीवी नंबर (कार्ड के पीछे लिखा होता है), दूसरा पासवर्ड वैरीफाइड बाय वीजा अथवा मास्टर सिक्योर कोड। यदि कोई वेबसाइट आपसे वीजा वैरीफाइड पासवर्ड या मास्टर सिक्योर कोड नहीं पूछे तो उस वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन के लिए आगे मत बढ़ें।
विज्ञापन
वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल सुरक्षित
वेबसाइट के पेमेंट गेटवे पर सिक्योरिटी सर्टिफिकेट को जरूर जांच लें। यदि वहां कई सारे पेमेंट गेटवे हैं, तो वहां ट्रांजेक्शन न करें। जितना संभव हो क्रेडिट कार्ड के ऑनलाइन इस्तेमाल से बचना चाहिए। उसकी जगह आप वर्चुअल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
वर्चुअल कार्ड एक नया 16 डिजिट का नंबर होता है, जो आपके क्रेडिट कार्ड के आधार पर होता है। यहां आपको सीवीवी नंबर और एक्सपाइरी डेट मिलती है। बैंक के साथ एक बार रजिस्ट्रेशन कर आप वर्चुअल कार्ड खुद बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक लॉग इन पासवर्ड दिया जाता है। इसका इस्तेमाल क्रेडिट लिमिट पूरी होने तक कर सकते हैं। प्रीपेड कार्ड या ई-वॉलेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शॉपिंग व रेस्त्रां का पेमेंट खुद करें
यदि आप कहीं शॉपिंग करने गए या रेस्त्रां में खाना खाने गए और कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं, तो खुद काउंटर पर जाकर बिल का भुगतान करें। वेटर या एजेंट को क्रेडिट कार्ड नहीं सौंपना चाहिए। यही बात पेट्रोल पंप पर भी लागू होती है, जहां अकसर लोग कार में बैठे रहते हैं और सेल्समैन को कार्ड दे देते हैं।
ऐसा इसलिए जरूरी है कि क्योंकि जिस मशीन पर आपका कार्ड स्वैप हो रहा है, वह उसका क्लोन भी बना सकती है। यदि कभी भी आपको किसी ट्रांजेक्शन में संदेह हो, तो फौरन बैंक से संपर्क कर जानकारी हासिल कर लें।