काम की बात: बचत करना नहीं है आसान, इन पांच तरीकों से मैनेज कर सकते हैं अपनी सेविंग्स
बचत करने की दिशा में सबसे पहला कदम है अपने हर खर्च पर नजर रखना, जिससे उन जगहों का पता चले, जहां आप अनजाने में ज्यादा खर्च कर देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की स्थिति ने अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। इसी के साथ-साथ इस अप्रत्याशित परिस्थिति ने हमें यह सोचने पर भी मजबूर किया है कि हम कैसे अपने जीवन को मैनेज करें, खर्च को कम करें और सेविंग्स बढ़ाएं। हालांकि चीजों को मैनेज करना और बचत करना उतना आसान नहीं है, जितना लगता है। हम ऐसे होम क्रेडिट इंडिया (सीएसआर एंड कम्युनिकेशंस) की वाइस प्रेसिडेंट निधि मलिक ने ऐसे आसान कदम बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सेविंग्स के साथ-साथ अपना सुकून बढ़ा सकते हैं।
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें
बचत करने की दिशा में सबसे पहला कदम है अपने हर खर्च पर नजर रखना, जिससे उन जगहों का पता चले, जहां आप अनजाने में ज्यादा खर्च कर देते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए महीने होने वाले हर खर्च की रसीद को बचाकर रखें और फिर अपने खर्चों को कैटेगरी में बांटकर उन चीजों को पहचानें जिनमें आप ज्यादा खर्च कर देते हैं। इसके बाद आप उन खर्चों को काट सकते हैं, जो गैरजरूरी हैं।
बजट तय करें
बजट तैयार करते वक्त यह महत्वपूर्ण है कि आप जरूरी और गैरजरूरी खर्च की पहचान कर लें। आपका बजट ऐसा होना चाहिए जिसमें आपकी आय के हिसाब से खर्च का ब्योरा रहे, जिससे आप सही तरीके से खर्च कर सकें। बजट तैयार करते समय ग्रॉसरी, मेडिकल, एजुकेशन, आने-जाने आदि जैसे महत्वपूर्ण खर्चों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
इमरजेंसी फंड तैयार करें
इस बात की हमेशा सलाह दी जाती है कि कुछ अनचाहे वक्त के लिए तैयार रहा जाए। एक अच्छे पर्सनल फाइनेंस प्लान में इमरजेंसी फंड को अहम हिस्सा माना जाता है और इस फंड को तभी इस्तेमाल करना चाहिए, जब वास्तव में कोई इमरजेंसी हो। इमरजेंसी फंड के लिए हर व्यक्ति अपने हिसाब से तरीके अपना सकता है। हालांकि इसका सबसे आसान तरीका है कि एक नया बैंक अकाउंट खोल लिया जाए और हर महीने की शुरुआत में एक निश्चित राशि उसमें जमा करा दी जाए। अगर समय के साथ आपको लगे कि खर्च कम हो रहा है, तो इस इमरजेंसी फंड में आप ज्यादा जमा कर सकते हैं।
जीवन बहुत अनिश्चित है और इसलिए किसी वित्तीय संकट से अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना हमेशा एक सही फैसला माना जाता है। आप कई उपलब्ध विकल्पों में से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।
जरूरी खर्चों की योजना बनाएं
जब आपका इमरजेंसी फंड तैयार हो जाए, तब आप बड़े खर्चों के लिए भी पहले से ही बचत करना शुरू कर सकते हैं। खर्च कोई भी हो, आप उसके लिए हर हफ्ते या महीने थोड़ी सी राशि बचा सकते हैं। आप बड़े खर्च का फैसला करते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि वाकई वह प्रोडक्ट या सर्विस उसकी कीमत के हिसाब से आपके लिए जरूरी है। डिस्काउंट, कूपन और संभव हो तो सस्ते विकल्पों के बारे में भी सोचते रहें। कोविड-19 के इस अनिश्चित समय में यही सुझाव है कि केवल जरूरी खर्चों पर ध्यान दें और गैरजरूरी खर्चों को बाद के लिए टाल दें।
अपने सभी कर्ज समय पर चुकाएं
पहली बात तो यह है कि मार्केट का अच्छे से रिसर्च करने के बाद कम से कम ब्याज दर पर लोन लेने की कोशिश करें। यह बहुत जरूरी है कि बेस्ट लोन ऑप्शन को चुनें और जब तक पूरा कर्ज चुकता नहीं हो जाए, नियमित रूप से भुगतान करते रहें। लोन कितना भी छोटा या बड़ा हो, हमेशा यही सलाह दी जाती है कि किसी भी जुर्माने या ब्याज से बचने के लिए हर महीने समय पर भुगतान करें। अपने कर्ज को तेजी से चुकाने से न केवल आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, बल्कि इससे आपको कुल ब्याज कम करने में भी मदद मिलती है।