झटकाः किसान विकास पत्र पर घटी ब्याज दर, पैसा दोगुना होने में लगेगा ज्यादा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने गिरती ब्याज दरों के बीच आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने छोटी बचत योजना में शामिल किसान विकास पत्र पर मिलने वाली ब्याज दर को घटा दिया है। इसके साथ ही अब पैसा दोगुना होने में भी समय लगेगा।
वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि अब लोगों को सितंबर तिमाही में 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलता था। वहीं केवीपी में एक जुलाई 2019 से 113 महीने या फिर नौ साल पांच महीने में लोगों का जमा धन दोगुना होगा। पहले यह 112 महीने या फिर नौ साल चार महीने में होता था।
एक हजार रुपये से शुरुआत
लोग इसमें कम से कम एक हजार रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम कोई सीमा नहीं हैं। केवीपी हजार रुपये, पांच हजार रुपये, 10 हजार रुपये और 50 हजार रुपये के डिनॉमिनेशन में मिलता है। यह केवल डाकघर में बेचे जाते हैं, और जारी करने की तारीख के 2.5 साल बाद भुनाया जा सकता है।
2.5 साल बाद प्रत्येक एक हजार रुपये जमा करने के बाद लोगों को 1173 रुपये मिलेंगे।