खुशखबर: वित्त मंत्री ने दिए संकेत, अब आसानी से बनेगा पैन कार्ड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में स्थायी खाता संख्या या पैन कार्ड बनवाना और आसान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में स्थायी खाता संख्या या पैन कार्ड बनवाना और आसान होगा। नीति आयोग में उद्योगपतियों से संवाद करके समय उन्होंने यह कहा।
Finance Minister Nirmala Sitharaman during interaction with industrialists at NITI Aayog, in Delhi: The process of obtaining PAN card will be made simpler. pic.twitter.com/hXmysMioP2
— ANI (@ANI) February 14, 2020विज्ञापन
बजट 2020-21 में किया गया था एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में एक फरवरी को पेश आम बजट 2020-21 में पैन आवंटन करने की प्रक्रिया को आसान करने का प्रस्ताव किया गया था। बजट में कहा गया था कि इसके लिए आधार के जरिए तत्काल आधार पर स्थायी खाता संख्या (पैन) जारी करने की सुविधा दी जाएगी।
रियल एस्टेट कंपनियों को तोहफा
साथ ही सितारमण ने उद्योगपतियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि 31 मार्च तक प्रमोटरों (अचल संपत्ति कंपनियों) का कर अवकाश 12 महीनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।
Finance Minister Nirmala Sitharaman during interaction with industrialists at NITI Aayog, in Delhi: The tax holiday that promoters (of real estate companies) enjoyed till 31st March, has been extended for 12 more months. pic.twitter.com/o5DYSFXKT4
— ANI (@ANI) February 14, 2020
इस महीने से शुरू हो रही है यह सुविधा
इससे पहले राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने कहा था कि इस महीने से पैन कार्ड ऑनलाइन मिलने लगेगा। इसके लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। इसलिए लोगों को लंबा चौड़ा फॉर्म भरने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।।
एक अप्रैल के बाद रद्द हो सकता है आपका पैन कार्ड
सरकार ने पैन धारकों के लिए पैन के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। देश में 30.75 करोड़ से अधिक पैन धारक हैं। हालांकि 27 जनवरी 2020 तक 17.58 करोड़ पैन धारकों ने पैन के साथ आधार को नहीं जोड़ा था। इसकी समयसीमा 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है। यानी अगर आपने 31 मार्च तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया, तो एक अप्रैल के बाद आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है।