फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   fd in nbfc more return in short term investment

एनबीएफसी में एफडी: कम अवधि में ज्यादा रिटर्न

Mon, 12 Nov 2012 11:57 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Mon, 12 Nov 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
fd in nbfc more return in short term investment

यदि आप कम अवधि की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) पर अधिक ब्याज पाना चाहते हैं, तो गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में निवेश भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। देश की प्रमुख एनबीएफसी इस समय एक से पांच साल की अवधि पर 9.0 फीसदी से लेकर 10.75 फीसदी तक ब्याज दे रही हैं। जबकि, अभी प्रमुख बैंक 8-9 फीसदी का ब्याज इस अवधि के लिए दे रहे हैं।

विज्ञापन


गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में निवेश के पहले आपको कंपनी की साख और उसकी क्रेडिट रेटिंग आदि पर जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी) इस समय अपने रेगुलर इनकम प्लान के तहत न्यूनतम 20 हजार की जमा पर 24-35 महीने के लिए 9.05 फीसदी, 36-47 महीने के लिए 9.15 फीसदी, 48-60 महीने की एफडी पर 8.90 फीसदी और 33 महीने की जमा पर 9.40 फीसदी ब्याज दे रही है।
विज्ञापन


इसी तरह, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड 25 हजार या उससे ज्यादा की जमा पर एक साल के लिए 9.25 फीसदी, दो साल के लिए 9.75 फीसदी और तीन साल, चार साल और पांच साल की जमा पर 10.75 फीसदी वार्षिक ब्याज दे रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी लिमिटेड गैर संचयी स्कीम के तहत 12 महीने पर 9.0 फीसदी, 24 महीने पर 9.75 फीसदी, 36 महीने पर 10 फीसदी, 48 और 60 महीने की जमाओं पर 9.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए न्यूनतम जमा 25 हजार रुपये है। सुंदरम फाइनेंस भी इसी तरह न्यूनतम 10 हजार की जमाओं पर 9.50 फीसदी से लेकर 9.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।

विभिन्न अवधि पर अलग-अलग ब्याज
कंपनी---अवधि---ब्याज
एचडीएफसी---24-35 महीने---9.0
         36-47 महीने---9.15
         48-60 महीने---8.90
         33 महीने---9.40

महिंद्रा एंड महिंद्रा---12 महीने---9.0
                24 महीने---9.75
                36 महीने---10.0
                48 और 60 महीने---9.50

श्रीराम ट्रांसपोर्ट---एक साल---9.25
             दो साल---9.75
             तीन, चार साल और पांच साल---10.75

नोट: एचडीएफसी की दरें उसके रेगुलर प्लान, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस की गैर संचयी स्कीम के तहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed