फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo will soon tweak your investment option according to your needs

EPFO दे सकता है अंशधारकों को बड़ी सौगात, रिटायरमेंट के समय तक ऐसे बढ़ जाएगा पैसा

Wed, 20 Jun 2018 12:21 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
epfo will soon tweak your investment option according to your needs

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को इस महीने के अंत तक एक बड़ी सौगात दे सकता है। इस सौगात के मिलने के बाद कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक काफी अच्छा पैसा मिल सकेगा, जिससे उनकी आगे की जिंदगी अच्छे से कट सकेगी। 

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने तैयार किया है यह प्रस्ताव
श्रम मंत्रालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत अंशधारकों के शेयर बाजार में निवेश करने के प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है। अभी यह 15 फीसदी है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद अंशधारक का ज्यादा पैसा शेयर बाजार में लगने लगेगा, जिससे उन्हें रिटायरमेंट के वक्त ज्यादा पैसा मिलेगा।
विज्ञापन


अभी इस पर जो ब्याज मिलता है वो 8.5 फीसदी है, जबकि मार्केट में रिटर्न 10 से 20 फीसदी के बीच मिलता है। हालांकि इस पर वित्त मंत्रालय ही अंतिम फैसला लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जून को है बैठक
आगामी 26 जून को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की बैठक है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कर्मचारी संगठनों, कंपनियों, केंद्र व राज्य सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इस बैठक में अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। 

एनपीएस की तरह मिलेगी सुविधा

epfo will soon tweak your investment option according to your needs
nps
अंशधारकों को नेशनल पेंशन सिस्टम की तरह अपना पैसा निवेश करने की छूट मिलेगी। अभी एनपीएस में अंशधारक 75 फीसदी रकम को शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। ईपीएफओ में इसी तरह की सुविधा देने से कई लोग अपनी जमा रकम को अच्छे से भविष्य में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

2015 से की थी शुरुआत
ईपीएफओ ने अगस्त 2015 से शेयर बाजार में निवेश करने की शुरुआत की थी।  पहले यह 5 फीसदी था, जो कि 2018 में बढ़कर 15 फीसदी हो गया। अभी तक 41 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हो चुका है, जिस पर 17.23 फीसदी रिटर्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed