फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   EPFO transfer claim money process gets simpler with Date of exit service

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, पैसा निकालना और ट्रांसफर करना हुआ आसान

Wed, 22 Jan 2020 02:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
EPFO transfer claim money process gets simpler with Date of exit service

लाखों प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ा तोहफा दिया है। नई सुविधा के तहत पीएफ खाताधारकों के लिए पैसा निकालना या ट्रांसफर करना आसान हो गया है। आइए जानते हैं इस नई सुविधा के बारे में। 

विज्ञापन

EPFO transfer claim money process gets simpler with Date of exit service

शुरू हुई ये नई सुविधा

ईपीएफ के पोर्टल पर अब 'Date of exit' का नया फीचर जुड़ गया है। इस सुविधा के तहत खाताधारक कर्मचारी अपनी नौकरी बदलने पर खुद ही इसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर सकेंगे। अगर वे पैसा निकालना या ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें दो महीने तक का इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं इसका तरीका। 

अगली स्लाइड में जानते हैं इसकी प्रक्रिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

EPFO transfer claim money process gets simpler with Date of exit service

ये है प्रक्रिया

  • नौकरी बदलने की तारीख डालने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको युनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करना होगा। 
  • अब ऊपर दिए गए टैब में से मैनेज सेक्शन में जाएं और ‘एग्जिट मार्क’ पर क्लिक करें। 
  • अब आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में पीएफ खाता नंबर चुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे आपको अपनी पुरानी कंपनी का खाता चुनना होगा।
  • अबह आपको नौकरी छोड़ने की तारीख और उसका कारण भरना होगा। इसमें आपको रिटायरमेंट, शॉर्ट सर्विस जैसे विकल्प भी डालने होंगे।
  • अब 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर किल्क करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद आपको ओके टैब पर किल्क करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि नौकरी छोड़ने की तारीख आपके पीएफ खाते में दर्ज कर दी गई है। 
  • ध्यान रहे कि कंपनी छोड़ने के दो महीने से पहले आप अपने बाहर निकलने की तारीख को दर्ज नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

EPFO transfer claim money process gets simpler with Date of exit service

ऐसे होगा फायदा

खाताधारक यह काम खुद घर बैठे ही कर सकेंगे। इससे पहले नौकरी छोड़ने के बाद डेट ऑफ एग्जिट को दर्ज कराने के लिए कर्मचारी को कंपनी पर निर्भर रहना पड़ता था। उनकी कंपनी दो महीने से पहले नौकरी छोड़ने की तारीख को दर्ज नहीं करती थी, जिसके कारण खाताधारकों को नई कंपनी में अपना पैसा ट्रांसफर करने में दो महीने से ज्यादा का वक्त लगता था। इस दौरान क्लेम सेटल नहीं हो पाता था। लेकिन पैसा निकालने के लिए आपको अब भी दो महीने का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed