{"_id":"9d4c017910a57f8eb5e2d15854a05fe0","slug":"epfo-to-start-online-service-for-transfer-claims-by-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से करिए पीएफ अकाउंट का ऑनलाइन ट्रांसफर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
15 अगस्त से करिए पीएफ अकाउंट का ऑनलाइन ट्रांसफर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पीएफ खाते के ऑनलाइन स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस कदम से हर साल करीब 13 लाख आवेदकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
ईपीएफओ ने बृहस्पतिवार से कर्मचारियों के डिजिटल हस्ताक्षरों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है जोकि ऑनलाइन खाता स्थानांतरण की सेवा के लिए जरूरी है। इस सेवा के कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ को उम्मीद है कि अगले दो हफ्ते में बड़ी संख्या में कंपनियां अपने डिजिटल हस्ताक्षरों को पंजीकृत करा लेंगी। इसके बाद संगठन इस सेवा को शुरू करेगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ की योजना इस सेवा को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त से शुरू करने की है। इस सेवा को लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
ईपीएफओ को उम्मीद है कि आईटी जैसे सेक्टर की कंपनियां अगले दो हफ्ते में अपने डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकृत करा लेंगी।