आपके PF अकाउंट पर EPFO जल्द लेने जा रहा है बड़ा फैसला, मिलेगी यह बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल की तुलना में कम हो जाएगा ब्याज दर
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की इस महीने की 23 तारीख को एक बैठक होने जा रही है, जिसमें ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर के 8.50 फीसदी करने की घोषणा की जा सकती है। इसका मतलब यह है कि अगले महीने से एक साल के लिए आपके पीएफ अकाउंट में जमा पैसे पर बहुत कम ब्याज मिलेगा।
पढ़ें- अब नहीं बदलेगा आपका पीएफ अकाउंट, UAN के बाद EPFO ने उठाया यह कदम
मिल सकती है यह बड़ी सौगात
ईपीएफओ अगले महीने एक ऐसी सौगात देने जा रहा है, जिसके जरिए प्रत्येक व्यक्ति के अकाउंट बैलेंस में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। ईपीएफओ के 5 करोड़ से अधिक अंशधारक हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज इस बात का भी फैसला लेगी, जिसमें वो एक्सचेंज ट्रेडड फंड (ईटीएफ) में निवेश की गई राशि का कुछ हिस्सा अंशधारकों के खाते में जमा करेंगे। ईटीएफ एक प्रकार का स्टॉक एक्सचेंज में निवेश है, जो कि बॉन्ड के जरिए किया जाता है।
कैग ने दी अपनी सैंद्धांतिक मंजूरी
कैग ने ईपीएफओ के इस कदम को अपनी सैंद्धांतिक मंजूरी दे दी है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले इस साल की शुरुआत में हुई सीबीटी की बैठक में इसे कैग के पास मंजूरी के लिए भेजने पर सहमति बनी थी। कैग ने हालांकि अपनी मंजूरी देने के साथ ही कुछ आपत्तियां जताई हैं, जिन पर अगली मीटिंग में विचार किया जाएगा।
ईटीएफ में हो जाएगा 45 हजार करोड़ का निवेश
इस वित्त वर्ष की समाप्ति तक ईपीएफओ द्वारा ईटीएफ में किया गया निवेश 45 हजार करोड़ के पार चला जाएगा। ईपीएफओ ने ईटीएफ में अगस्त 2015 में निवेश करना शुरू किया था। पहले यह 5 फीसदी था, जिसे बढ़ाकर के 15 फीसदी कर दिया गया है।
ईटीएफ में किए गए अंशधारकों के निवेश को विथड्रॉल के वक्त पर निकाल सकेंगे। ईपीएफओ के पास अभी 10 लाख करोड़ का कॉर्पस फंड है।