फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo reverses its order on rupees 10 lakh online claim order

EPFO ने दी यह बड़ी राहत, अब 10 लाख रुपये से अधिक का क्लेम पर पलटा अपना यह पुराना नियम

Sat, 14 Apr 2018 10:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
epfo reverses its order on rupees 10 lakh online claim order
epfo
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने 5 करोड़ अंशधारकों को बड़ी राहत देते हुए क्लेम विथड्रॉल के लिए पहले से तय किए नियमों को पलट दिया है। शुक्रवार को ईपीएफओ ने 10 लाख रुपये  से अधिक के क्लेम विथड्रॉल के लिए ऑनलआन क्लेम करने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। अब कोई भी अंशधारक इसके क्लेम को ऑफलाइन भी कर सकेगा। इसके लिए सर्कुलर को भी जारी कर दिया गया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों को हो रही थी परेशानियां
EPFO के सर्कुलर के मुताबिक,कई लोगों को ऑनलाइन क्लेम विथड्रॉल को करने में काफी समस्या आ रही थी। ऐसे में नियम की फिर से समीक्षा की गई और पहले जारी किए गए नियमों में बदलाव किया गया है। अब सभी केस के लिए ऑफलाइन आवेदनों को भी स्वीकार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा वैरिफिकेशन
हालांकि क्लेम का वैरिफिकेशन पहले की तरह ऑनलाइन ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी अंशधारक के साथ धोखाधड़ी न हो। वैरिफिकेशन में कंपनी को तीन दिन के अंदर क्लेम को स्वीकार करने या फिर खारिज करने का अधिकार होगा। 

 

पहले किया था यह फैसला

epfo reverses its order on rupees 10 lakh online claim order
epfo

इससे पहले 28 फरवरी को ईपीएफओ ने नया नियम जारी किया था। पहले वाले नियम के अनुसार दस लाख रुपये से ज्यादा की पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकेगा। ईपीएफओ के मुताबिक यह पेपरलेस होने की दिशा में अगला कदम था। ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत पांच लाख रुपये से ज्यादा के दावे के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पहले ही अनिवार्य कर दी थी। अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की अध्यक्षता वाली बैठक में 17 जनवरी को यह फैसला लिया गया था। 

उमंग एप के जरिये आधार से जोड़ें पीएफ खाते 
सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि खाते को आधार से जोड़ने के लिए उमंग एप लांच किया है। श्रम मंत्रालय ने कहा है कि अब अंशदाता इस मोबाइल एप के जरिये अपने खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। नई सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट के अतिरिक्त है।

श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ते हुए ईपीएफओ ने डिजिटल नोमिनेशन सुविधा की भी शुरुआत की है। यह सुविधा ईपीएफओ पोर्टल पर दर्ज सदस्यों को मिलेगी। उमंग या ‘यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन एक ऐसा एप है, जिसे सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं को एक स्थान पर प्राप्त करने के लिए लांच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed